Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle: मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई ‘वेलकम 3’? चौथे दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को अब आज चार दिन पूरे हो गए हैं. जानें सोमवार को फिल्म ने कितनी कमाई की.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को अब 4 दिन बीत गए हैं. ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत करते हुए वीकेंड तक फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. लेकिन क्या चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर पाई या मंडे टेस्ट में फेल हो गई? आइए जानते हैं.

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज से एक दिन पहले फिल्म का पेड प्रिव्यू रखा गया, जिससे इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिर दूसरे दिन शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

अब बात करें फिल्म के चौथे दिन अबतक, ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) ने ₹7.77 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹85.67 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹71.52 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

रिलीज के पहले वीकेंड तक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ताबड़तोड़ कमाई की. मगर, चौथे दिन यानी आज सोमवार को कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है. सैकनिल्क के मुताबिक अबतक चौथे दिन फिल्म ने ₹7.77 करोड़ रुपये कमाए हैं. देखने होगा कि क्या ये फिल्म मंडे टेस्ट में डबल डिजिट में कमाई कर पाएगी या नहीं.

---विज्ञापन---

फिल्म का बजट

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ चर्चित और हिट फ्रैंजाइजी वेलकम की तीसरी किस्त है. इसके चलते फिल्म से मेकर्स की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, दिशा पटानी और लारा दत्ता समेत कई सितारे शामिल हैं. इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 250 से 300 करोड़ रुपये है.

First published on: Jun 29, 2026 09:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola