Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर आज ही देख डाले Sunny Deol की ये ताबड़तोड़ फिल्में, Border 2 रिलीज से पहले मिलेगा एक्शन का डोज

Sunny Deol Best Films: सनी देओल जल्द ही फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह अहम रोल में दिखाई देंगे. यह साल 1997 की बॉर्डर की सीक्वल फिल्म है. जो कि 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले आप सनी देओल की कुछ बेहतरीन फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं.

Sunny Deol Best Films: सनी देओल जल्द ही फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह अहम रोल में दिखाई देंगे. यह साल 1997 की बॉर्डर की सीक्वल फिल्म है. जो कि 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले आप सनी देओल की कुछ बेहतरीन फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं.

बॉर्डर: लिस्ट में पहला नाम साल 1997 की बॉर्डर है. जो कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए लोंगेवाला युद्ध के बारे में है. फौजियों के बलिदान पर बनी इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

गदर एक प्रेम कथा: लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म गदर एक प्रेम कथा का है, जो कि साल 2001 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक भारतीय सिख और पाकिस्तानी महिला के प्यार के बारे में है. फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.

घायल: 1990 में आई सनी देओल की फिल्म घायल एक रिवेंज थ्रिलर मूवी है. इस मूवी में अमरीश पुरी सनी देओल के पिता के रोल में दिखे हैं. इस मूवी को आप जी5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

दामिनी: 1993 में आई मूवी दामिनी में ऐसे तो लीड रोल में ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेशादरी हैं. फिल्म में सनी ने एक वकील का रोल अदा किया है और अपने इस किरदार से पूरी लाइमलाइट बटोर ली. फिल्म एक रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के बारे में है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

जीत: साल 1996 में आई फिल्म जीत में सनी देओल के साथ सलमान खान, करिश्मा कपूर और तब्बू नजर आईं थी. मूवी में सनी एक शूटर के रोल में दिखे हैं, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है. हालांकि किस्मत एक अलग मोड़ लेती है. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

गदर 2: लिस्ट में फिल्म गदर 2 भी शामिल है, जो कि 2023 में रिलीज हुई थी. सनी देओल की यह फिल्म उनकी सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी में से एक है. इसने सिनेमाघरों में 690 करोड़ तक की कमाई की थी. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

First published on: Jan 18, 2026 02:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो