---विज्ञापन---
विजय के बिना खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में पहुंचीं तृषा, जानें कहां बिजी थे थलापति विजय
Trisha Krishnan Attends Khushboo Sunder Daughter Wedding: साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर की बड़ी बेटी अवंतिका की शादी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक्टर सुंदर सी और खुशबू सुंदर की बड़ी बेटी अवंतिका और श्रवण श्रीनिवासन की शादी गुरुवार शाम गोवा में हुई. इस शादी में देश भर के फिल्मी सितारे शामिल हुए. मेहमानों की लिस्ट में तेलुगु स्टार नागार्जुन से लेकर बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ तक शामिल हुए. हालांकि, इस खास मौके पर खुशबू के छोटे भाई थलपति विजय शादी में नहीं आए. इस शादी में तृषा कृष्णन अकेले ही पहुंचीं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार विजय इस शादी में क्यों नहीं शामिल हुए.
विजय के बिना शादी में पहुंचीं तृषा
खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शादी में तृषा को अकेले ही देखा. इस खास मौके पर तृषा ने सुनहरे रंग की साड़ी और गले एक हार पहना हुआ था. शादी से सामने आए एक वीडियो में तृषा को चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा कोनिडेला, नागार्जुन और उनकी पत्नी अमाला अक्कीनेनी, और वेंकटेश और उनकी पत्नी नीरजा दग्गुबाती के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है.
शादी में नहीं गए विजय
खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शादी में साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड से अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए, लेकिन इस पूरे समारोह में खुशबू के छोटे भाई थलपति विजय कहीं नजर नहीं आए, जबकि खुशबू ने विजय को भी शादी में आमंत्रित किया था.
कहां बिजी थे थलपति विजय?
मंत्री आधव अर्जुन ने बताया कि विजय शुक्रवार 26 जून 2026 को सुबह 5 बजे उठे और अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर आयोजित 'स्टार्ट रन स्टॉप ड्रग्स' की मैराथन में हिस्सा लिया. उन्होंने यह भी बताया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बाकी लोगों के साथ मिलकर 3 किलोमीटर की दौड़ लगाई. शादी में जाने के बजाय विजय ने इस मैराथन में भाग लिया.
लोगों के साथ खिंचवाईं तस्वीरें
विजय का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने, चश्मा लगाए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी दौड़ते हुए लोगों को उनसे दूर रखने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. दौड़ के बाद विजय ने इस मैराथन में भाग लेने वाले सभी लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.