---विज्ञापन---
3 नेशनल अवॉर्ड जीत चुका ये सुपरस्टार है ओटीटी का किंग, सस्पेंस से भरी इस थ्रिलर फिल्म के लिए मिलने जा रहा है चौथा अवॉर्ड
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. इस दौरान विनर्स की लिस्ट भी जारी की गई, जिसमें कई स्टार्स ने सफलता हासिल की. एक्ट्रेस यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलेगा. वहीं, एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर के लिए चुना गया है. हालांकि, आज हम ऐसे एक्टर की बात करेंगे, जिन्होंने चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया है.
'ब्रमायुगम' के लिए ममूटी ने जीता चौथा नेशनल अवॉर्ड
हम बात कर रहे हैं दक्षिण भारतीय सुपरस्टार ममूटी की. उन्हें 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में 'ब्रमायुगम' के लिए बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा जाएगा. यह ममूटी का चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड है. इससे पहले भी उन्हें तीन बार अलग-अलग फिल्मों के लिए यह सम्मान मिल चुका है. आइए जानते हैं उनकी फिल्म 'ब्रमायुगम' के बारे में, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है और जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला.
'ब्रमायुगम' में नजर आए ये कलाकार
'ब्रमायुगम' साल 2024 में रिलीज हुई एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इसमें ममूटी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन राहुल सदाशिवन ने किया है. ममूटी के अलावा इसमें अमाल्डा लिज़, अर्जुन अशोकन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं.
'ब्रमायुगम' की कहानी क्या है
'ब्रमायुगम' की कहानी 17वीं सदी की केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म है. इसकी कहानी थेवन नामक एक लोक गायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गुलामी से बचकर भागते हुए एक रहस्यमयी और वीरान हवेली में पहुंच जाता है. वहां उसकी मुलाकात कोडुमोन पोटी और उसके नौकर से होती है. धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि वह एक खतरनाक जाल में फंस चुका है. फिल्म में सत्ता, लालच और रहस्य का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है, जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है.
'ब्रमायुगम' को मिली शानदार रेटिंग
2 घंटे 19 मिनट लंबी यह फिल्म Sony LIV पर उपलब्ध है। वहीं, IMDb पर इसे 7.7/10 की रेटिंग मिली है. बता दें कि ये फिल्म मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु में देख सकते हैं.
इन तीन फिल्मों के लिए ममूटी को मिला नेशनल अवॉर्ड
बता दें कि 'ब्रमायुगम' से पहले ममूटी को 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर' (1998) के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा उन्हें 'पोंथन माडा' और 'विधेयन' (1993) के लिए भी सम्मानित किया गया था. वहीं, 'मथिलुकल' और 'ओरु वडक्कन वीरगाथा' (1989) में उनके शानदार अभिनय के लिए भी उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.