---विज्ञापन---
Samantha Ruth Prabhu ने कसा Sobhita Dhulipala पर तंज? Naga Chaitanya संग शादी पर कह डाली बड़ी बात
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और वह लगातार इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की भी पुष्टि की है, जिसके बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दी हैं. अब एक्ट्रेस का एक और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रिश्तों पर बोलीं सामंथा
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि महिलाओं को यह नहीं मानना चाहिए कि उनका पार्टनर उन्हें पूरा करता है.
रिश्ते निभाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है-सामंथा
उन्होंने कहा, "करियर और आपके रिश्ते आपके हाथ में होते हैं, लेकिन कभी-कभी रिश्ते मुश्किल हो जाते हैं. वे हमेशा आपके कंट्रोल में नहीं होते. किसी रिश्ते को निभाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है. इसलिए मैंने यह समझा है कि एक महिला के तौर पर आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए और एक इंसान के तौर पर खुद को पूरा मानना चाहिए."
दूसरों से बढ़ती हैं उम्मीदें
उन्होंने आगे कहा, "एक समय पर आपको सही इंसान मिल जाएगा. लेकिन अगर आप खुद को पूरा करने के लिए किसी और को ढूंढ़ते हैं या किसी ऐसे व्यक्ति का इंतजार करते हैं, जो आपको पूरा करे, तो यह सही तरीका नहीं है. ऐसा करने से सामने वाले से आपकी उम्मीदें बढ़ जाती हैं, जो किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं है."
क्या सामंथा ने कसा शोभिता के इस बयान पर तंज
सामंथा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे शोभिता धूलिपाला के पुराने बयान से जोड़कर देख रहे हैं और इसे उनके लिए तंज मान रहे हैं. हालांकि, सामंथा ने अपने इंटरव्यू में किसी का नाम नहीं लिया. बता दें कि साल 2024 में अपनी शादी से जुड़े एक वीडियो में शोभिता धूलिपाला ने कहा था, "मुझे नहीं पता कि मैं इस बात पर यकीन करती हूं या नहीं कि कोई इंसान अधूरा होता है और कोई दूसरा आकर उसकी कमी पूरी करता है. मुझे लगता है कि हम अपने आप में पूरे हैं, लेकिन फिर भी उनकी गैरमौजूदगी में मैं खुद को पूरा महसूस नहीं करूंगी."
नागा चैतन्य संग तलाक के बाद सामंथा ने रचाई थी राज निदिमोरू संग शादी
शोभिता धूलिपाला ने नागा चैतन्य से शादी की है. इससे पहले नागा चैतन्य की शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी. हालांकि, दोनों ने अक्टूबर 2021 में शादी के चार साल बाद तलाक ले लिया था. इसके बाद सामंथा ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी की. दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.