Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dead Body was found at the actress house, दरवाज़ा खोलते ही उड़े होश, पति-पत्नी के झगड़े ने ली जान !

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री, मॉडल और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट कृषि थापांडा के घर उनके करीबी दोस्त और बिजनेसमैन वैशाक उपाध्याय का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 26, 2026 13:39
Share :
Krishi Thapanda

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री, मॉडल और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट कृषि थापांडा के घर उनके करीबी दोस्त और बिजनेसमैन वैशाक उपाध्याय का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 जून की रात बेंगलुरु में हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 36 वर्षीय वैशाक उपाध्याय पिछले करीब एक सप्ताह से कृषि थापांडा के घर पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उन्होंने अभिनेत्री को कई बार फोन करने की कोशिश की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने मैसेज भेजे थे, जिनमें उनकी मानसिक स्थिति को लेकर संकेत मिले थे। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 बजे की है। मौके से कोई सुसाइड नोट या वीडियो नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही किसी को जिम्मेदार ठहराया गया है। जांच अधिकारी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वैशाक उपाध्याय शादीशुदा थे और एक 14 वर्षीय बेटे के पिता भी थे। उनकी पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद कृषि थापांडा और वैशाक के परिवार गहरे सदमे में हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

First published on: Jun 26, 2026 01:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola