‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली मुनमुन दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 38 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और स्टाइल से फैंस का दिल जीतने वाली मुनमुन इस बार अपनी किसी तस्वीर या लुक की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अलग-अलग जगहों पर घूमती और अपनी जिंदगी के खास पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में लिखा था, “लोग कहते हैं कि तुम हमेशा अकेली रह जाओगी।” इसके जवाब में उन्होंने लिखा, “बहुत बढ़िया, मुझे यही पसंद है।” इतना ही नहीं, पोस्ट के कैप्शन में भी मुनमुन ने लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का फैसला किया है और मैं इसे किसी और तरीके से नहीं जीना चाहती।” उनके इस संदेश ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स इसे उनकी निजी जिंदगी और शादी को लेकर उनके नजरिए से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे आत्मनिर्भरता और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का संदेश बता रहे हैं। हालांकि, मुनमुन दत्ता ने अपनी शादी या रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में उनके पोस्ट को लेकर की जा रही सभी चर्चाएं फिलहाल केवल सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं हैं।
---विज्ञापन---
TMKOC की बबीता जी ने की शादी से तौबा, Munmun Dutta ने दिए सिंगल रहने के हिंट, फैंस को लगा झटका !
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली मुनमुन दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 38 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और स्टाइल से फैंस का दिल जीतने वाली मुनमुन इस बार अपनी किसी तस्वीर या लुक की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
First published on: Jun 26, 2026 03:41 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola