Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Anne Blyth Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस और सिंगर ऐन ब्लिथ का निधन हो गया है. उन्होंने 98 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है.

---विज्ञापन---

Anne Blyth Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है, यहां इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस और सिंगर ऐन ब्लिथ का निधन हो गया है. हॉलीवुड को ‘मिल्ड्रेड पियर्स’ जैसी क्लासिक फिल्म देने वाली एक्ट्रेस ऐन ब्लिथ ने 98 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. उनके निधन की जानकारी द हॉलीवुड रिपोर्टर ने दी है. ऐन ब्लिथ लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रही थी. ऐन ब्लिथ के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया, हर तरफ सिर्फ शोक का माहौल है. कई फिल्मी स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.

ऐन ब्लिथ का निधन

केएबीसी के जॉर्ज पेनाचियो के अनुसार, ऐन ब्लिथ का निधन बुधवार, 24 जून 2026 को प्राकृतिक कारणों की वजह से हुआ है. ‘मिल्ड्रेड पियर्स’ में जोन क्रॉफर्ड की शातिर बेटी वेडा का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस ऐन ब्लिथ इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें ‘वेडा’ के किरदार के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला था. फिल्म ‘मिल्ड्रेड पियर्स’ का रिव्यू करते हुए द हॉलीवुड रिपोर्टर ने ऐन ब्लिथ की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ब्लाइथ की इस बच्ची ने अब तक लिखे गए सबसे कठिन किरदारों में से एक को बखूबी समझा है. केवल उनकी उस बेमिसाल एक्टिंग ने ही उन्हें फिल्म में ऐन ब्लाइथ के दबदबे को बरकरार बनाए रखा.’

---विज्ञापन---

ऐन ब्लिथ का करियर

ऐनी मैरी ब्लाइथ का जन्म 16 अगस्त 1927 को माउंट किसको, न्यूयॉर्क में हुआ था. पिता के परिवार छोड़कर चले जाने के बाद उनका पालन-पोषण मैनहट्टन के लोअर ईस्ट साइड में हुआ. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1941 में आए टीवी शो ‘ब्रॉडवे पर वॉच ऑन द राइन’ से की. इसके बाद उन्होंने ‘चिप ऑफ द ओल्ड ब्लॉक’, ‘बेब्स ऑन स्विंग स्ट्रीट’, ‘द मैरी मोनाहंस’ और ‘बोवेरी टू ब्रॉडवे’ जैसे टीवी शो में काम किया. इसके साथ फिल्म ‘मिल्ड्रेड पियर्स’ से उन्होंने मूवी में एंट्री मारी, जहां उन्होंने ‘स्वेल गाय’, ‘किलर मैककॉय’, ‘अनदर पार्ट ऑफ द फॉरेस्ट’ और ‘टॉप ओ’ द मॉर्निंग’ जैसी फिल्मों में काम किया.

First published on: Jun 26, 2026 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola