Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chauhaan की Dhurandhar से तुलना, मीम्स की क्यों आई बाढ़?

अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल. दमदार डायलॉग पर मीम्स की आई बाढ़, फैंस ने की तारीफ तो 'धुरंधर' से हुई तुलना.

---विज्ञापन---

Chauhaan: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. दमदार एक्शन, गंभीर बैकग्राउंड और अजय देवगन के पावरफुल अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. हालांकि, जहां एक तरफ उनके चाहने वाले टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. एक्स और इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर लगातार पोस्ट और मीम्स वायरल हो रहे हैं.

इस डायलॉग पर आई माम्स की बाढ़

टीजर का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा अजय देवगन का डायलॉग ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’ है. इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कई यूजर्स इस डायलॉग को स्टाइलिश अंदाज में शेयर कर रहे हैं, तो कई लोगों ने इसी पर मजेदार मीम्स भी बना दिए हैं. कुछ ही घंटों में यह डायलॉग इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा.

---विज्ञापन---

फैंस ने अजय देवगन की तारीफ की

फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह भी साफ दिखाई दे रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि अजय देवगन लंबे समय बाद अपने पुराने दमदार एक्शन अवतार में लौटे हैं. कुछ लोगों ने टीजर को ‘ब्लॉकबस्टर शुरुआत’ बताया, जबकि कई फैंस ने लिखा कि यही वह अंदाज है, जिसमें वे अजय देवगन को देखना चाहते थे.

क्या कहना है यूजर्स का?

हालांकि, हर किसी की राय एक जैसी नहीं है, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म का विषय और टीजर की स्टार्टिंग ‘धुरंधर’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों की याद दिलाती है. कुछ लोगों ने इसे संभावित ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ बताते हुए इसकी आलोचना भी की है. फिलहाल यह केवल सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन्स हैं और फिल्म की पूरी कहानी सामने आने के बाद ही इसकी वास्तविक तस्वीर साफ हो पाएगी.

---विज्ञापन---

टीजर में क्या दिखा खास?

टीजर की शुरुआत कश्मीर में पिछले कई दशकों से जारी संघर्ष और सेना की मौजूदगी से जुड़े डायलॉग के साथ होती है. इसके बाद अजय देवगन का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है, जबकि आखिर में उनका चर्चित डायलॉग टीजर को यादगार बना देता है. खास बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक अजय देवगन के पिता और दिग्गज एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती के मौके पर रिलीज की.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं, जबकि आनंद एल राय, ज्योति देशपांडे और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं. यह पहली बार होगा जब अजय देवगन और आनंद एल राय किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. ‘चौहान’ 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 26, 2026 05:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola