Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji OTT Release: थिएटर हिलाने के बाद ‘राजा शिवाजी’ की OTT पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें ये ऐतिहासिक फिल्म

Raja Shivaji OTT Release: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' अब OTT के इस प्लेटफॉर्म पर हिंदी और मराठी में स्ट्रीम हो रही है.

---विज्ञापन---

R

Raja Shivaji OTT Release: रितेश देखमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने थिएटर में तहलका मचा दिया, मेकर्स ने बड़े पर्दे पर बेहद भव्य तरीके से इस ऐतिहासिक फिल्म को पेश किया है, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 114.8 करोड़ , और भारत में 101.40 से ज्यादा की कमाई की है, वहीं ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए यह पहली ऐसी मराठी फिल्म बनी है, जिसने भारत में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार किया है. अब यह फिल्म ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे रही है, तो अगर आपने यह फिल्म थिएटर में मिस कर दी है, तो ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है.

मराठी फिल्मों में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘राजा शिवाजी’ मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, साहस और दूरदर्शी नेतृत्व की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक युवा योद्धा ने अपने अदम्य साहस और रणनीति के दम पर इतिहास रचा और हिंदू स्वराज की नींव रखी.

---विज्ञापन---

किसने बनाई ये ऐतिहासिक फिल्म?

इस फिल्म का निर्देशन खुद रितेश देशमुख ने किया है. खास बात यह है कि उन्होंने निर्देशन के साथ-साथ फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार भी निभाया है. वहीं उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं और फिल्म में साईबाई के रोल में भी नजर आती हैं.

राजमाता जीजाबाई के योगदान को फिल्म में दिखाया

फिल्म सिर्फ युद्ध और वीरता की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें राजमाता जीजाबाई के योगदान को भी प्रमुखता से दिखाया गया है. कहानी यह बताती है कि किस तरह जीजाबाई के संस्कार, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच ने शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व को आकार दिया और उन्हें एक महान शासक बनने की प्रेरणा दी.

---विज्ञापन---

धांसू स्टारकास्ट से सजी फिल्म

स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. रितेश देशमुख जहां छत्रपति शिवाजी महाराज बने हैं, वहीं संजय दत्त अफजल खान के किरदार में नजर आते हैं. अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी भोसले की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि विद्या बालन खदीजा सुल्तान के रोल में दिखाई देती हैं, इसके अलावा भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, अमोले गुप्ते और जितेंद्र जोशी भी अहम किरदारों में फिल्म का हिस्सा हैं.

कहां देख सकेंगे ये फिल्म?

अगर आप इतिहास, युद्ध और प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ‘राजा शिवाजी’ आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. शानदार अभिनय, दमदार निर्देशन और भव्य विजुअल्स से सजी यह फिल्म अब घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है. हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में उपलब्ध यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके अद्भुत सफर को करीब से जानने का बेहतरीन मौका देती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2026 05:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola