---विज्ञापन---
प्रेग्नेंट पत्नी सामंथा के नखरे उठा रहे हैं पति राज निदिमोरू, बेबीमून पर इस तरह किया बीवी को खुश
Raj Nidimoru is Pampering His Pregnant Wife Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं. वहीं, उनके पति राज निदिमोरू उनके नखरे उठा रहे हैं.
Raj Nidimoru is Pampering His Pregnant Wife Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर सिर्फ अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. इस दौरान सामंथा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. जहां उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी और इस दौरान होने वाले अपने मूड स्विग्स के बारे में भी बता रही हैं. वहीं, इस दौरान सामंथा के पति राज निदिमोरू अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के नखरे उठा रहे हैं. इस बीच हाल ही में सामंथा एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी के एक नए सफर की तस्वीरें शेयर की हैं. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.
प्रेग्नेंसी की चमक
हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पति राज निदिमोरू के साथ छुट्टियां मनाने वियतनाम गई हैं. जहां उन्होंने एक साथ बेबीमून सेलिब्रेट किया और इसकी कई सारी तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में प्रेग्नेंट सामंथा अपने बेबी बम्प के साथ मस्ती भरे और चंचल अंदाज में दिखाई दी. इन तस्वीरों ने सामंथा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी की चमक और बेबी बंप पर पोज दिया है.
वेकेशन की तस्वीरें
सामंथा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने पति राज निदिमोरू के साथ छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर में सामंथा और राज एक सुंरत सा आर्ट के अंदर मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. कमरा जगमगाती रोशनी और रिफ्लेक्टिव सरफेस से सजा हुआ है. राज उनके पीछे खड़े होकर शरारती इशारा कर रहे हैं.
सामंथा का बेबी बंप
कैरोसेल में बाकी तस्वीरों में राज और सामंथा वियतनाम में डेट्स का आनंद लेते और टेस्टी खाने का लुत्फ उठाते नजर आए. एक तस्वीर में वे वियतनाम के मिशेलिन-स्टार वाले रेस्टोरेंट, ĂNĂN Saigon में खाना खाते हुए दिखाई दिए. इन तस्वीरों में सामंथा और राज की मस्ती भरी अदाएं भी झलकती हैं. इनसे में एक तस्वीर में सामंथा अपने बेबी बंप को दिखा रही हैं.
सामंथा ने दिया कैप्शन
सामंथा ने इन खूबसूरत और मस्तीभरी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक छोटा और दिल छू लेने वाला कैप्शन दिया. सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ हम दोनों.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.