Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने की भद्दी डिमांड! डर के मारे कांपने लगी हसीना

TV Actress Share Her Casting Couch Experience: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि इस बार फिल्म में काम करने के लिए उन्हें उसके साथ सोना होगा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 15, 2026 15:59
Share :

TV Actress Share Her Casting Couch Experience: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में नीति टेलर ने अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया और एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. नीति ने अपने करियर की शुरुआत में टीवी के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था. एक इंटरव्यू के दौरान नीति ने बताया कि उनकी पिछली फिल्म के डायरेक्टर ने ही उन्हें अगली फिल्म के लिए फोन किया था. इस कॉल पर डायरेक्टर ने जो कहा, उसे सुनकर नीति के पैरों तले जमीन खिसक गई.

नीति ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि इस बार फिल्म में काम करने के लिए उन्हें उसके साथ सोना होगा. नीति ने कहा, ‘उस वक्त मुझे समझ नहीं आया कि आखिर इस सिचुएशन में क्या करें और कैसे रिएक्ट करें. अचानक से सामने आई इस बात ने मुझे अंदर तक हिला दिया था. मैंने बिना कुछ कहे फोन काट दिया और डायरेक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया. उस डायरेक्टर को पहले दूसरी लड़कियों के साथ देखा था. लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक दिन वही शख्स उनके साथ भी ऐसा करने की कोशिश करेगा. इस घटना ने नीति को इतना डरा दिया कि उन्होंने उसी वक्त फैसला कर लिया कि वह फिल्मों में काम अब नहीं करेंगी.’

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2026 03:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो