YouTuber Sourav Joshi Made Wife Drink Water Dog’s Bowl: फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. इस समय सौरभ जोशी को सोशल मीडिया पर लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इंटरनेट पर लोग उन्हें खराब और घटिया पति कह रहे हैं. दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि अपने नए व्लॉग वीडियो में सौरभ जोशी ने अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट को एक चैलेंज देते हुए अपने पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पीने को कहा. ये देख लोग भड़क उठे और सोशल मीडिया पर खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया. लोगों ने इंटरनेट पर सौरभ जोशी को जमकर ट्रोल किया. चलिए, आपको पूरा मामला समझाते हैं.
पत्नी को पिलाया कुत्ते के कटोरे से पानी…
यूट्यूबर सौरभ जोशी ने हाल ही में अपने चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें सौरभ की पत्नी अवंतिका और उनके तीनों भाई ‘ट्रुथ एंड डेयर’ खेल रहे थे. इसी बीच, जब अवंतिका की बारी आई, तो सौरभ ने उन्हें डेयर देते हुए अपने पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पीने का चैलेंज दिया. अवंतिका ने पहले तो मना कर दिया, फिर सौरभ ने उनसे बस एक घूंट पीने को कहा. इसके बाद उन्होंने पानी से भरा अपने कुत्ते का कटोरा उठाया और अवंतिका को दे दिया. सौरभ ने अवंतिका को भरोसा दिलाया कि उन्होंने कटोरे में साफ पानी डाल दिया है. हालांकि, अवंतिका पहले तो हिचकिचाईं, लेकिन आखिर में उन्होंने अपना चैलेंज पूरा कर लिया.
Even as a joke this is not fine, she obviously is denying to do this gross act. Inframe: new money Sourav Joshi with poor brain.
by u/TipTopChuck in InstaCelebsGossip
कितना घटिया पति है…
अब इस वीडियो की रेडिट पर जमकर आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने सौरभ जोशी की इस हरकत को अपमानजनक और घिनौना बताया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘भाई, ये हद से ज्यादा है; ये वाकई बहुत बुरा है कि वो इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त कर रही है. अगर मैं होती, तो पूरे घर में हंगामा मचा देती.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘कितना घटिया पति है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है या नहीं, क्योंकि ये वीडियो वाकई बहुत घिनौना है. अपने पार्टनर के साथ बुरा बर्ताव करना आम बात हो गई है; समझ नहीं आ रहा क्या कहूं.’
सौरभ जोशी की ट्रोलिंग
इस वीडियो पर UPSC की तैयारी करवाने वाले कंटेंट क्रिएटर अमित किलहोर ने भी रिएक्ट करते हुए सौरभ को महिला-विरोधी बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूट्यूबर सौरभ जोशी की आलोचना और ज्यादा बढ़ गई.