Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar की धांसू साइबरक्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में खुलता है एक नया राज

JioHotstar Series: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. यहां कोई न कोई फिल्म या सीरीज पूरे हफ्ते टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में छाई रहती हैं. वहीं कई कहानियां ऐसी भी होती हैं, जो महीनों दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

pritam and pedro
pritam and pedro

JioHotstar Series: ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होती ही है, जो पूरे हफ्ते टॉप ट्रेंडिग बनी रहती है. इनमें से कुछ वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर कई महीनों तक ट्रेंड करती हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सीरीज लेकर आए हैं, जो पिछले 2 महीने से लगातार ओटीटी पर दर्शकों को पसंद बनी हुई है.

साइबरक्राइम पर आधारित सीरीज

इस सीरीज ने ओटीटी 3 करोड़ से अधिक व्यूज पाकर एक नया इतिहास रच दिया है. ओटीटी पर ये सीरीज 3 जुलाई को रिलीज हुई थी और मोस्ट वॉचेबल सीरीज भी बनी. इसकी कहानी और कास्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. रिलीज के बाद ही इस सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो है (Pritam And Pedro) की, जिसमें वीर हिरानी और अरशद वारसी लीड रोल में हैं. ये सीरीज साइबर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसमें अरशद वारसी ने पेड्रो का किरदार निभाया है, जो एक पुलिस ऑफिसर है, लेकीन एक गलती की वजह से उन्हें साइबर सेल में सजा के तौर पर भेज दिया जाता है. वहीं वीर हिरानी ने प्रीतम का किरदार निभाया है, जो एक तेज तर्रार टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट लड़का है.

प्रीतम और पेड्रो की जुगलबंदी

प्रीतम और पेड्रो, दोनों मिलकर उस साइबर अपराधी को ढूंढ निकलते है, जिसने ब्लू व्हेल गेम के जरिए बच्चे को किडनैप कर लिया है. दोनों मिलकर किडनैपर ढूंढ निकालते हैं, लेकिन इसी बीच एक ऐसा खुलासा होता है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है. किडनैपर और प्रीतम का एक-दूसरे से एक पुराना कनेक्शन है. आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है. इसके लिए आपको पूरी सीरीज देखनी पड़ेगी.

IMDb रेटिंग

सस्पेंस और थ्रिल के साथ ही प्रीतम एंड पेड्रो में शानदार कॉमेडी भी देखने को मिलती है. मेकर्स इस बात का खास ख्याल रखा है कि ऑडियंस को साइबर क्राइम की स्टोरी बोर न करें. सीरीज के हर एपिसोड में जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है. इसमें बीच-बीच में कॉमेडी का तड़का भी लगाया है. IMDb पर इस सीरीज को 7.7 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2026 04:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो