Nana Patekar and Amitabh Bachchan Fees Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को आज 7 दिन हो गए हैं. 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. लेकिन, उनके फैंस और करीबी दोस्त अभी भी ये मानने को तैयार नहीं हैं कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं. आए दिन नाना पाटेकर के काम और निजी जिंदगी से जुड़ा कोई न कोई नया किस्सा सुनने को मिल ही जाता है. हाल ही में ‘दृश्यम 3’ के एक्टर कमलेश सावंत ने नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक अनोखा किस्सा सुनाया है, जहां नाना पाटेकर ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए मेकर्स के सामने एक अजीब-सी शर्त रख दी थी.
1 रुपये ज्यादा लूंगा…
हाल ही में एक्टर कमलेश सावंत ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि नाना पाटेकर ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में काम करने के लिए एक अनोखी मांग की थी. नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन से जुड़ा किस्सा बताते हुए कमलेश सावंत ने कहा, ‘मैंने उनके साथ एक फिल्म में काम किया था, लेकिन दुर्भाग्य से मेरे उनके साथ कोई सीन नहीं थे. मुझे कभी-कभी इस बात का अफसोस होता है. हमने उन्हें काम करते देखा है और उनके बारे में कई कहानियां भी सुनी हैं. एक बार मैंने सुना था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में काम करने के लिए उनकी फीस से 1 रुपये ज्यादा की मांग की थी. उन्होंने कहा था, ‘बच्चन साहब के साथ काम करूंगा तो 1 रुपये ज्यादा लूंगा.’ फिर उन्होंने फिल्म के लिए 1 करोड़ 1 रुपये लिए. जबकि अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ रुपये दिए गए. मैंने यही सुना है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि यह कितना सच है.’
डायलॉग पर तालियां बजाती थी…
कमलेश ने नाना पाटेकर के काम की तारीफ करते हुए कहा, ‘एक समय था, जब बॉलीवुड पूरी तरह से म्यूजिक और डांस पर फोकस था, लेकिन धीरे-धीरे डायलॉग पर ध्यान देने लगे. हिंदी सिनेमा में उस युग की शुरुआत नाना पाटेकर ने की थी. लोग उनके हर डायलॉग पर तालियां बजाते थे. मैंने गणेश टॉकीज और जय हिंद टॉकीज में उनके डायलॉग्स के लिए लोगों की दीवानगी को अपनी आंखों से देखा है. लोग उनकी फिल्में कई बार देखते थे. उनके डायलॉग सुनकर लोग पागल हो जाते थे. यही नाना पाटेकर की ताकत थी.’
दिल का दौरा पड़ने से निधन
बता दें कि नाना का निधन गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से हो गया. पहले वो अपने घर में बेहोश मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 45 मिनट तक सीपीआर दिया और उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन वे नाकाम रहे और आखिर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.