---विज्ञापन---
OTT Release This Week: Drishyam 3 समेत इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाएंगी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये साउथ फिल्में और सीरीज, लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का
ओटीटी पर हर हफ्ते हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक की कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इनमें से कई ऐसी फिल्में भी हैं, जो सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. अब ये फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में.
दृश्यम 3
लिस्ट में पहला नाम मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' का है. यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है. फिल्म ने दुनियाभर में 238.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि भारत में इसका कारोबार 109.46 करोड़ रुपये रहा. अब यह फिल्म 18 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
Kenatha Kanom
लिस्ट में दूसरा नाम तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'Kenatha Kanom' का है. इसका निर्देशन सुरेश संघई ने किया है. फिल्म में योगी बाबू और राइचल रेबेका मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह फिल्म 16 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
अथिराड़ी
'अथिराड़ी' एक मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसमें टोविनो थॉमस, बेसिल जोसेफ, रिया सिबु और विनीत श्रीनिवास अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक इंजीनियरिंग छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म 19 जून को सोनी लिव पर रिलीज होगी.
सेव द टाइगर 3
'सेव द टाइगर 3' एक तेलुगु कॉमेडी वेब सीरीज है. इसमें प्रियदर्शन पुलकोंडा, अभिनव गोमतम और कृष्णा चैतन्य अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह सीरीज 19 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
GU
अंत में बात करते हैं मलयालम साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'GU' की. इस फिल्म में सैजू कुरुप और देवा नंदा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. इस फिल्म को आप 19 जून से ManoramaMAX पर देख सकेंगे.