Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar पर मौजूद 2 घंटे 32 मिनट की सबसे दमदार सस्पेंस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, कहानी में हैं तगड़े ट्विस्ट

---विज्ञापन---

अगर आप ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं जिसकी कहानी हर मोड़ पर आपके दिमाग को चकरा कर रख दे, तो ओटीटी पर आपके लिए एक बेहतरीन मास्टरपीस मौजूद है. जियो हॉटस्टार पर इन दिनों एक ऐसी ही सस्पेंस-मिस्ट्री फिल्म तहलका मचा रही है, जो डार्क कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री का एक अनोखा कॉकटेल है. करीब 2 घंटे 32 मिनट की यह फिल्म एक ऐसे अंधे पियानो प्लेयर की कहानी है जो अनजाने में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर का गवाह बन जाता है. लेकिन ट्विस्ट यह है कि वह वाकई अंधा है या सिर्फ नाटक कर रहा है? आखिर क्या है इस रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री का सच?

सुपरहिट फिल्म 'अंधाधुन' का शानदार और दमदार रीमेक

यह फिल्म आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'अंधाधुन' का आधिकारिक मलयालम रीमेक है. 'भ्रमम' की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसने मूल फिल्म की सस्पेंस से भरी आत्मा को पूरी तरह बरकरार रखा है. इसके साथ ही मेकर्स ने इसमें साउथ सिनेमा का अपना एक खास और कड़क टच दिया है, जो इस मर्डर मिस्ट्री को और भी ज्यादा पेचीदा और दिलचस्प बना देता है.

---Advertisement---

पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी एक्टिंग से फूकी किरदार में जान

साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है और अपनी एक्टिंग से इसे एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है. पर्दे पर एक ऐसे जटिल व्यक्ति का किरदार निभाना जो सब कुछ देख सकता है, लेकिन दुनिया के सामने अंधे होने का नाटक करता है, बेहद मुश्किल काम था. पृथ्वीराज ने इस किरदार की हर एक बारीकी और चालाकी को बहुत ही सधे हुए अंदाज में जिया है.

ग्रे-शेड किरदारों और बेहतरीन स्टारकास्ट की जुगलबंदी

फिल्म में किरदारों का चयन बहुत कड़क है, जहां एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने वही रहस्यमयी और ग्रे-शेड भूमिका निभाई है जो हिंदी वर्जन में तब्बू ने की थी. उनका निगेटिव और सस्पेंस से भरा अंदाज कहानी में लगातार तनाव पैदा करता है. वहीं दूसरी तरफ राशि खन्ना और उन्नी मुकुंदन ने भी अपनी बेहतरीन मौजूदगी से फिल्म के सस्पेंस को अंत तक उलझाए रखा है.

---Advertisement---

डार्क कॉमेडी और तेज रफ्तार मर्डर मिस्ट्री का अनोखा कॉकटेल

इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी डार्क कॉमेडी है. कहानी आपको गंभीर मर्डर मिस्ट्री से बांधकर रखने के साथ-साथ कई मौकों पर बेहद तीखे व्यंग्य और हंसी के पल भी देती है. मशहूर निर्देशक रवि के. चंद्रन ने फिल्म की रफ्तार (पेस) को इतना तेज और कसा हुआ रखा है कि 2 घंटे 32 मिनट के इस सफर में दर्शकों को एक सेकंड के लिए भी बोर होने का मौका नहीं मिलता.

अब अमेजन प्राइम के बाद जियो हॉटस्टार पर भी उठाएं मजा

साल 2021 में जब यह फिल्म पहली बार ओटीटी पर रिलीज हुई थी, तब इसने समीक्षकों और दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी. पहले यह फिल्म केवल अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर दिया है. दिमाग की बत्ती जला देने वाली कहानियों और खतरनाक क्लाइमेक्स के शौकीनों के लिए यह फिल्म एक मस्ट-वॉच प्रोजेक्ट है.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 02:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola