Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sanchita Ugale’s Tragic Death Leaves Everyone Shocked। 22 में कह दिया दुनिया को अलविदा..!!

अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली संचिता की अचानक मौत ने उनके फैंस और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। संचिता की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष से लेकर अभिनेत्री बनने तक का सफर दिखाया था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 16, 2026 15:43
Share :
Sanchita Ugale

अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली संचिता की अचानक मौत ने उनके फैंस और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। संचिता की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष से लेकर अभिनेत्री बनने तक का सफर दिखाया था। वीडियो में एक बच्ची को सब्जी बेचते हुए दिखाया गया था, जिसके साथ लिखा था— “पढ़ाई-लिखाई छोड़कर एक्टिंग ट्राई करके क्या ही हो जाएगा?” इसके बाद वही बच्ची हीरोइन बनती नजर आती है। यह वीडियो उनकी जिंदगी और सपनों की झलक माना जा रहा है। बहुत कम उम्र में ही संचिता ने तय कर लिया था कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम बनाना है। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई छोड़कर पूरी तरह एक्टिंग पर ध्यान दिया। छोटे किरदारों से शुरुआत करने के बाद उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया। इसके अलावा वह फिल्म ‘छावा’ में भी नजर आई थीं। एक इंटरव्यू में संचिता ने कहा था कि टीवी पर काम करना उनका बचपन का सपना था और मेहनत, धैर्य व समर्पण से हर सपना पूरा हो सकता है। हालांकि, उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में भी खुलकर बात की थी। एक बार लीड रोल मिलने के बावजूद आखिरी समय पर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था, जिसने उन्हें काफी दुख पहुंचाया था। आउटसाइडर होने के कारण भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आज भले ही संचिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मेहनत, संघर्ष और उनके निभाए गए किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में याद किए जाएंगे।

First published on: Jun 16, 2026 03:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola