Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कुछ ही महीनों में टूट गया पॉपुलर एक्ट्रेस का रिश्ता? वायरल पोस्ट ने मची सनसनी

---विज्ञापन---

Anupama Parameswaran and Dhruv Vikram Breakup Rumors: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इस समय अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं. दरअसल, पिछले साल जब अनुपमा परमेश्वरन और ध्रुव विक्रम ने अपनी जॉइन्ट स्पॉटिफाई प्लेलिस्ट शेयर की थी, तब से ही इन दोनों एक्टर्स के रिश्ते में होने की खबरें आ रही थी. इसके अलावा, कई बार अनुपमा और ध्रुव को एक साथ देखा गया है. हालांकि, अब अनुपमा ने महीनों बाद इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद से खबर आ अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है.

लंबा इमोशनल पोस्ट...

इस साल की शुरुआत में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अनुपमा परमेश्वरन और ध्रुव विक्रम के बीच प्यार की चिंगारी भड़कने के बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं, लेकिन इस घटना के कुछ ही महीनों बाद अनुपमा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनके और ध्रुव विक्रम के ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं.

---Advertisement---

इंस्टाग्राम की आखिरी पोस्ट

अनुपमा ने इंस्टाग्राम पर फरवरी में आखिरी बार पोस्ट शेयर की थी. जिसके बाद अब जुलाई में उन्होंने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की. जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं. इसके अलावा उनके बाल भी छोटे हो गए. इन तस्वीरों में अनुपमा ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है.

जब आपको मंजूरी...

इन तस्वीरों ने अनुपमा ने एक लंबा और इमोशनल कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'ओह!!! तस्वीरों की भरमार के लिए सॉरी. पता चला, जब आपको मंजूरी, गाने की सिलेक्शन या किसी और के कैप्शन का इंतजार नहीं करना पड़ता… तो पोस्ट करना बहुत ज्यादा मजेदार हो जाता है.'

---Advertisement---

कभी-कभी रास्ते...

कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, 'कभी-कभी, आपको अपनी शांति पाने के लिए नेगेटिव रास्तों को छोड़ना पड़ता है. आज, मुझे शांति मिल गई है.' उन्होंने आगे लिखा, 'आज से, मैं अपनी आवाज खुद चुनूंगी. मैं अपनी जिंदगी खुद चुनूंगी. अब किसी की अनुमति नहीं. अब कोई डर नहीं. बस मैं, खुद को फिर से पा रही हूं और उस ज़िंदगी से प्यार कर रही हूं जिसे मैं लगभग भूल ही चुकी थी कि वह मेरी है. और एक बात है जो मैं बहुत लंबे समय से कहना चाहती थी… एक बात जो मुझे बहुत लंबे समय तक कहने की इजाज़त नहीं थी. आप सभी को मेरा प्यार.'  

First published on: Jul 20, 2026 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola