---विज्ञापन---
सोनम कपूर की गोदभराई में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता, देखें स्टार्स की पूरी लिस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में आज कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है. सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं. आज 8 फरवरी को एक्ट्रेस की गोदभराई सेरेमनी का आयोजन हुआ, जहां कई बॉलीवुड सितारें नजर आए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में आज कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है. सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं. आज 8 फरवरी को एक्ट्रेस की गोदभराई सेरेमनी का आयोजन हुआ, जहां कई बॉलीवुड सितारें नजर आए.
सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. डिलीवरी से पहले सोनम की गोद भराई सेरेमनी हुई. यहां कपूर फैमिली से जुड़े कई करीबी और बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की. इस गोदभराई सेरेमनी में उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे, भूमि पेडनेकर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता शामिल हुईं.
सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर हर बार की तरह इस बार भी अपनी बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे. उनकी फिटनेस और स्टाइल को सब देखते ही रह गए. अनिल कपूर ने मल्टी-कलर फ्लोरल कुर्ता पायजा पहना.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी अपनी फ्रेंड सोनम कपूर के बेबी शॉवर में पहुचीं. ट्रेडिशनल लुक में करीना काफी खूबसूरत दिख रहीं. यहां करीना ने ब्लू-व्हाइट सूट सलवार पहना हुआ. उनके सिंपल लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी खींचा.
अपनी बहन की गोदभराई रस्म में भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर पहुंचे. अर्जुन ने लाल कुर्ता और अंशुला ने पीला सूट पहना हुआ था.
बेबी शॉवर सेरेमनी में चाची महीप कपूर भी पहुंचीं. उन्होंने बेबी पिंक सलवार सूट कैरी किया जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी रहीं.
इसके साथ ही बहन खुशी कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, और शबाना आजमी, जैसे स्टार्स सोनम कपूर की ग्रैंड गोद भराई फंक्शन में पहुंचे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.