Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कपूर खानदान का वो बेटा जिसने अपने करियर में दी सिर्फ 1 हिट फिल्म, बेहद कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

कपूर खानदान बॉलीवुड का एक ऐसा परिवार है, जिसके ज्यादातर सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं और एक्टिंग में वे सफल भी रहे हैं. राज कपूर से लेकर शम्मी कपूर, शशि कपूर और ऋषि कपूर जैसे बेहतरीन एक्टर्स इसी खानदान से आए हैं. हालांकि आज हम कपूर परिवार के एक ऐसे सदस्य के बारे में बात करेंगे, जिसने अपने करियर में ऐसे तो तमाम फिल्में की लेकिन उसकी सिर्फ एक ही मूवी हिट रही. हालांकि इस एक्टर ने बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया.

हम जिस सदस्य की बात कर रहे हैं वो ऋषि कपूर, राज कपूर या शशि कपूर की तरह स्टारडम नहीं पा पाया. दरअसल, हम बात कर रहे हैं राज कपूर के बेटे राजीव कपूर की. जिन्होंने फिल्मों में एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक में काम किया है. लेकिन हर जगह उन्हें असफलता ही हासिल हुई है. हालांकि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान पिता राज कपूर के कारण नहीं बल्कि चाचा शम्मी कपूर से मिली और इस बारे में खुद राजीव ने खुलासा किया था.

---Advertisement---

राजीव ने खुद बताया था कि उनकी शक्ल शम्मी कपूर से मिलती थी और इसकी कारण फिल्मों में किरदार भी शम्मी कपूर को ध्यान में रखकर राजीव के लिए तैयार किए जाने लगे थे. राजीव कपूर ने अपने करियर की शुरुआत शम्मी कपूर के साथ आई 1983 की फिल्म 'एक जान है हम' से की थी.

इसके बाद वह पिता राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस मूवी से वह रातों रात स्टार बन गए थे.

---Advertisement---

उन्होंने 'लवर बॉय', 'प्रीति', 'जलजला', 'आसमान', और 'हम तो चले परदेस' जैसी तमाम फिल्मों में नजर आए. लेकिन ये फिल्में कुछ कमाल नहीं कर पाईं.

एक्टिंग के बाद उन्होंने डायरेक्शन में हाथ आजमाया और फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' बनाई, जो कि हिट रही. फिल्म में ऋषि कपूर और पद्मीनी कोल्हापुर नजर आईं थी. इसके अलावा उन्होंने आ अब लौट चलें का भी डायरेक्शन किया था, जो कि खास सफल नहीं रही.

---Advertisement---

बता दें कि राजीव कपूर की 9 फरवरी को पुण्यतिथि है. एक्टर ने बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था. शराब की लत और अपनी बीमारियों को अनदेखा करने के उनकी हार्ट अटैक से साल 2021 में मौत हो गई थी. एक्टर का 58 साल की उम्र में ही निधन हो गया था.

First published on: Feb 08, 2026 04:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola