Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

January के तीसरे हफ्ते में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में और सीरीज, OTT पर जमकर मचेगा तहलका

जनवरी 2026 का तीसरा सप्ताह फिल्में-सीरीज देखने के शौकीनों के लिए शानदार होने वाला है. 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. इस लिस्ट में धनुष और कृति सेनन की मच-अवेटेड फिल्म 'तेरे इश्क में' से लेकर विजय वर्मा की 'गुस्ताख इश्क' तक शामिल हैं. ये वे फिल्में हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीता और अब उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो इन्हें बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे. इस हफ्ते बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों का ओटीटी पर जबरदस्त बोलबाला रहने वाला है.

शम्भाला (Shambhala)- साउथ एक्टर आदि साई कुमार की यह फिल्म 22 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा वीडियो (Aha Video) पर स्ट्रीम की जा सकती है.

---Advertisement---

सिराई (Sirai)- साउथ सुपरस्टार विक्रम प्रभु की यह फिल्म दिसंबर 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म 23 जनवरी को जी5 (ZEE5) पर दस्तक देगी.

मस्ती 4 (Mastiii 4)- रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी 'मस्ती 4' ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है. इसे 23 जनवरी से जी5 (ZEE5) पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

---Advertisement---

चीकाटिलो (Cheekatilo)- शोभिता धुलिपाला की इस फिल्म में वह एक पॉडकास्टर की भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म 23 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम होगी.

गुस्ताख इश्क (Gustaakh Ishq)- विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रही है. इसे 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखा जा सकेगा.

---Advertisement---

तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein)- कृति सेनन और धनुष की यह फिल्म नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में आई थी. अब यह 23 जनवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

First published on: Jan 18, 2026 10:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो