Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey Box Office Prediction: भारत में पहले दिन ही ‘ओपेनहाइमर’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘द ओडिसी’? करोड़ों में होगी कमाई!

---विज्ञापन---

The Odyssey Box Office Prediction: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द ओडिसी' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है. क्रिस्टोफर नोलन की ये फिल्म 17 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. भारत में फिल्म 'द ओडिसी' की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इस मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया और रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 'द ओडिसी' अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती हैं.

तेजी से बिक रही हैं फिल्म की टिकट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द ओडिसी' ने अपने पहले दिन ब्लॉक की गई सीटों समेत एडवांस बुकिंग के जरिए 7.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म की टिकटें तेजी से बिक रही हैं.

---Advertisement---

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त बढ़ौतरी

हैरान करने वाली बात ये है कि ज्यादातर बुकिंग IMAX, 4DX और दूसरे प्रीमियम बड़े फॉर्मेट वाली स्क्रीन के लिए हुई हैं. इसके अलावा नॉर्मल मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर भी एडवांस बुकिंग में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. बता दें कि इंग्लिश के अलावा, 'द ओडिसी' को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा.

ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 'द ओडिसी' ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग इसी तरह से जारी रही तो फिल्म 25 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के साथ लॉन्च हो सकती है.

---Advertisement---

तोड़ेगी 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड

अगर फिल्म 'द ओडिसी' पहले दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती है तो ये हॉलीवुड की फिल्म 'ओपेनहाइमर' के रिपोर्ट को तोड़ देगी. बता दें कि 'ओपेनहाइमर' ने अपने पहले दिन 17.77 करोड़ रुपये की कमाई की थी.    

First published on: Jul 14, 2026 09:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola