---विज्ञापन---
FIFA World Cup 2026 Finale: Justin Bieber से BTS और Shakira तक…फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगे ये स्टार्स, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे फिनाले
FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जल्द खेला जाएगा और यह टूर्नामेंट यादगार साबित हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि फुटबॉल फैंस को पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में सुपर बाउल स्टाइल का हाफ-टाइम शो देखने को मिलेगा. फीफा ने मैच के ब्रेक के दौरान इस स्पेशल म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया है. 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल में दुनिया के कई बड़े म्यूजिक स्टार्स परफॉर्म करेंगे. अलग-अलग टाइम ज़ोन के कारण अलग-अलग देशों में इस शो का समय अलग होगा. आइए जानते हैं कि भारत में इसे कब और कहां देखा जा सकेगा.
कब होगा हाफ टाइम शो
भारतीय समय के अनुसार FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल सोमवार, 20 जुलाई को रात 12:30 बजे शुरू होगाय हाफ-टाइम शो किक-ऑफ के लगभग 45 मिनट बाद, यानी रात 1:15 बजे से 1:20 बजे के बीच शुरू होने की उम्मीद है. फीफा के अनुसार, सुपर बाउल स्टाइल की म्यूजिकल परफॉर्मेंस को शामिल करने के लिए हाफ-टाइम की अवधि बढ़ाई जाएगी. यह FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में पहली बार होगा, जब इस तरह का हाफ-टाइम शो आयोजित किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BBC और ITV मैच का प्रसारण करेंगे, लेकिन हाफ-टाइम परफॉर्मेंस का प्रसारण नहीं करेंगे.
भारत में कब और कहां देख सकेंगे हाफ टाइम शो
भारत में दर्शक टूर्नामेंट के ऑफिशियल टेलीकास्ट पार्टनर के जरिए FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की लाइव कवरेज देख सकेंगे. टीवी पर इसका प्रसारण Sports18 नेटवर्क पर होगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक इसे ZEE5 पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे. हाफ-टाइम शो को लाइव मैच टेलीकास्ट का ही हिस्सा बनाया जाएगा, जिससे दर्शक बिना किसी अतिरिक्त प्लेटफॉर्म के यह परफॉर्मेंस देख सकेंगे.
बढ़ाई जाएगी हाफ टाइम की अवधि
रिपोर्ट्स के मुताबिक, FIFA फाइनल के हाफ-टाइम शो में करीब 11 मिनट की लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस होगी. हालांकि, स्टेज सेटअप, लॉजिस्टिक्स और ब्रॉडकास्टिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हाफ-टाइम की अवधि 15 मिनट से बढ़ाकर लगभग 30 से 45 मिनट तक की जा सकती है.
ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म
बता दें कि FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में हाफ-टाइम शो आयोजित किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में BTS, मैडोना और शकीरा मुख्य कलाकार होंगे. वहीं, टूर्नामेंट से पहले जस्टिन बीबर के भी इसमें शामिल होने की चर्चा है. इसके अलावा बर्ना बॉय, गुस्तावो डुडामेल और PS22 कोरस भी परफॉर्मेंस देंगे. जबकि क्रिस मार्टिन इस शो में क्रिएटिव क्यूरेटर की भूमिका निभाएंगे. यह कार्यक्रम 'ग्लोबल सिटीजन' के साथ मिलकर 'FIFA ग्लोबल सिटीजन एजुकेशन फंड' के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के बच्चों को शिक्षा और फुटबॉल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.
इन दो टीमों के बीच होगा फिनाले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विश्व कप की ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.