---विज्ञापन---
Cannes 2026 में बैकलेस ड्रेस पहन पहुंची पाकिस्तानी हसीना, सनम सईद ने देसी लुक में बिखेरा जलवा
कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है और यह इस बार 23 मई तक चलने वाला है. इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर इंफ्लूएंसर और कई जानी मानी हस्तियां पहुंची है. वहीं, पहली बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने भी शिरकत की है और उनके इस लुक को देख फैंस की निगाहें टिक गई हैं.
सनम सईद ने कांस 2026 में किया डेब्यू
दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने कांस 2026 में डेब्यू किया है और यहां पहुंचते ही वह चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने 79वें कांस के रेड कार्पेट पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.
बैकलेस ड्रेस पहन पहुंची सनम सईद
कांस के रेड कार्पेट पर वह ऑफ व्हाइट कलर की हॉल्टर नेक बैकलेस ड्रेस पहनकर पहुंची है. इस आउटफिट में सिल्वर एंब्रॉयडरी की गई है. फ्लोई सिल्हूट और लेयर्ड डिजाइन इस पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है. एक्ट्रेस के इस आउटफिट को हुसैन रेहर ने डिजाइन किया है.
ऐसे किया सनम ने अपने लुक को कंप्लीट
इसके अलावा सनम ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर इयररिंग्स, सिल्वर मांग टिका पहना है. साथ ही उन्होंने बालों के लिए व्हाइट गुलाब के फूल चुने हैं और इसे बालों पर खूबसूरत ढंग चोटी बनाकर सजाया है. उनका यह देसी और ग्लैम का फ्यूजन लुक लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है.
लोगों ने की सनम सईद के लुक की तारीफ
सोशल मीडिया पर सना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग लगातार उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "वह बहुत सुंदर लग रही है और शानदार एक्ट्रेस है. वह इस प्लेटफार्म को डिजर्व करती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं... बहुत ही प्यारी... मुझे 'ज़िंदगी गुलज़ार है' के दिन याद आ गए... मैं उस शो की दीवानी थी और सबको उसे देखने के लिए कहती थी. एक और यूजर ने लिखा, "वह पाकिस्तानी कम, भारतीय ज्यादा लग रही है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा हमें पाकिस्तान के बारे में या उनके एक्टर्स के बारे में नहीं जानना है.
पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस हैं सनम सईद
बता दें कि सनम सईद पाकिस्तान टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वह तमाम शोज में नजर आ चुकी हैं. वह जिंदगी गुलजार है के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इतना ही नहीं वह मैं मंतो नहीं हूं, कफील, बरज़ख जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.