---विज्ञापन---

Box Office Report: सूर्या की ‘Karuppu’ ने बिगाड़ा ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का खेल, जानें ‘Pati Patni Aur Woh Do’ ने शनिवार को की कितनी कमाई

Box Office Report: शनिवार के दिन सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. वहीं, दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो ने भी दूसरे दिन बढ़त बनाई है.

Karuppu-Pati Patni Aur Woh Do
Karuppu-Pati Patni Aur Woh Do

Box Office Report: साउथ सुपरस्टार सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में इस शुक्रवार यानी कि 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म भले ही देरी से रिलीज हुई है, लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसने ओपनिंग डे पर भी शानदार कमाई की और दूसरे दिन फिल्म ने धुरंधर 2 और भूत बंगला का पत्ता साफ कर दिया है. वहीं, एक ओर बॉलीवुड फिल्म पति पत्नी और वो दो रिलीज हुई है. उसने भी दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

करुप्पू ने दूसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई

करुप्पू ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस दिन फिल्म ने 23.40 करोड़ की कमाई की है. इस मूवी ने तमिल में 19.75 करोड़ का कारोबार किया है और तेलुगु में फिल्म ने 3.65 करोड़ की कमाई की है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 56.8 प्रतिशत रही है. फिल्म ने दो दिनों में दुनिया भर में 66.04 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन अहम रोल में दिखी हैं.

---विज्ञापन---

पति पत्नी और वो दो ने शनिवार को किया इतना कलेक्शन

वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी शनिवार को 16 प्रतिशत रही है. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 9.75 करोड़ हो गया है और इसने दो दिनों में दुनिया भर में 13.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आई हैं.

---विज्ञापन---

भूत बंगला और धुरंधर 2 ने कमाए इतने

भूत बंगला और धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो फिल्म ने दोनों फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. भूत बंगला ने अपने 3-वें दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है और भारत में इसका कुल कलेक्शन 166.45 करोड़ का हो गया है. वहीं, धुरंधर 2 ने अपने 59वें दिन 30.65 लाख का कारोबार किया है और इसने भारत में नेट कलेक्शन 1796.80 करोड़ कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection Day 16: ‘राजा शिवाजी’ की फिर बढ़ी रफ्तार, शनिवार को किया इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 07:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.