---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही खूब बवाल काट रही 6 एपिसोड की सबसे तगड़ी सीरीज, कहानी देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
भारतीय वायुसेना के साहस पर बनी 6 एपिसोड की एक वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई है. कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह थ्रिलर सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.
डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में रिलीज हुई 6 एपिसोड की देशभक्ति से भरी एक नई वेब सीरीज ने आते ही ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है. लंबे समय से दर्शक इस सीरीज के ऑनलाइन स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे थे. भारतीय वायुसेना के वीरों के शौर्य और पराक्रम पर बनी यह सीरीज रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. इसका क्लाइमेक्स और कहानी का हर एक सीन दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ गर्व से भर देता है.
नेटफ्लिक्स पर आते ही मचाया धमाल
नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को स्ट्रीम हुई नई वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' (Operation Safed Sagar) ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. केवल 6 एपिसोड वाली यह सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मस्ट-वॉच सीरीज की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. पहले इसने आते ही नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया था. फिलहाल यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
कारगिल युद्ध की अनदेखी दास्तान
इस सीरीज की कहानी साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक 'ऑपरेशन सफेद सागर' पर बेस्ड है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे वायुसेना के जांबाजों ने अपनी रणनीति, साहस और कुर्बानियों के दम पर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे.
स्वतंत्रता दिवस पर मिली बड़ी सौगात
स्वतंत्रता दिवस के माहौल के बीच रिलीज हुई यह सीरीज देशभक्ति का जबरदस्त जज्बा जगाती है. सीरीज का कसा हुआ स्क्रीनप्ले, सस्पेंस और हर एपिसोड में आने वाले इमोशनल मोमेंट्स दर्शकों को शुरुआत से अंत तक स्क्रीन से बांधे रखते हैं.
दमदार कलाकारों की एक्टिंग
सीरीज में जिमी शेरगिल (Jimmy Sheirgill), सिद्धार्थ (Siddharth), अभय वर्मा (Abhay Verma), दीया मिर्जा और महेश मांजरेकर जैसे मंजे हुए कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. सभी एक्टर्स ने अपनी कड़क एक्टिंग से वायुसेना के वीरों की कहानी को पर्दे पर जीवंत कर दिया है.
क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिली तारीफ
रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर इस सीरीज को क्रिटिक्स और आम जनता दोनों से ही काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीरीज के क्लाइमेक्स, एरियल एक्शन सीन्स और भारतीय सेना के पराक्रम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.