Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: बॉयफ्रेंड की मौजूदगी में हुआ हेडन पैनेटीयर का निधन, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

Entertainment News Live: मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर अब इस दुनिया में नहीं रहीं. अब जाकर उनकी मौत से जुड़ी एक चौंका देने वाली अपडेट सामने आई है.

Hayden panettieres

Entertainment News Live: मशहूर अमेरिकी एक्टर हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है. हेडन ‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ जैसे शो के लिए मशहूर थीं. मंगलवार को जारी पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हेडन पैनेटियर के बॉयफ्रेंड ब्रायन हिकरसन और उनके भाई जैक हिकरसन उस साउथ कैरोलिना वाले अपार्टमेंट में मौजूद थे, जहां एक्ट्रेस की मौत हुई.

पुलिस में रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार दोपहर ग्रीनविले पुलिस का एक अधिकारी उस अपार्टमेंट में गया. अधिकारी ने देखा कि दोनों भाई एक ऐसी महिला को CPR दे रहे थे जो कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी. पुलिस ने बताया, ‘मरीज के कोई प्रतिक्रिया न देने का कोई साफ शारीरिक कारण नहीं लग रहा था.’ जान बचाने की कोशिशों के बाद, इमरजेंसी कर्मचारियों ने दोपहर 2:31 बजे पैनेटियर को मृत घोषित कर दिया.

---विज्ञापन---

बता दें पैनेटियर और ब्रायन हिकरसन का रिश्ता अक्सर विवादों में रहा है. एक्टर ब्रायन हिकरसन पर गर्लफ्रेंट के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगे थे. उन्होंने जीवनसाथी या पार्टनर को चोट पहुंचाने के दो आरोपों पर ‘नो कॉन्टेस्ट’ की दलील दी. इस मामले में उन्हें कुछ समय जेल में बिताने पड़े थे.

इंडियन बॉक्स ऑफिस

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ छाई हुई है. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे कर लिए हैं.

---विज्ञापन---

‘बंटवारा 1947’

पांचवें दिन, ‘बंटवारा 1947’ ने 6,608 शो में ₹2.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹36.54 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹30.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे वहां कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹6.75 करोड़ हो गया है. इस तरह दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹43.29 करोड़ हो गया है.

आवारापन 2′ का कलेक्शन

बात करें इमरान हाशमी की फिल्म की तो पांचवें दिन, ‘आवारापन 2’ ने 11,060 शो में ₹9.75 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹120.33 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹100.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन ₹2.00 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹23.80 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹144.13 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

13:00 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News Live: बॉयफ्रेंड ने इस मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी कर दी तहस-नहस!

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किए गए बेहद चौंकाने वाले खुलासों की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाकर उनकी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया. एक्ट्रेस ने दर्द बयां करते हुए बताया कि वे सालों तक गहरे डिप्रेशन में रहीं और अंदर ही अंदर रोती रहीं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:59 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News Live: शूटिंग के दौरान चोटिल हुए कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए हैं. कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि एक एक्शन सीन के दौरान कार्तिक को चोट लगी...पूरी खबर पढ़ें

11:40 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘द लास्ट सैल्यूट’ की रिलीज डेट आई सामने

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ ने नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप-10 लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. अब इसकी कहानी से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट’ 26 अगस्त को रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/reel/DcNcL2nGpPz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Aug 19, 2026 11:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola