Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar पर जमकर बवाल काट रही 2 घंटे 10 मिनट की ये तगड़ी फिल्म, सस्पेंस है भरा है कहानी का हर हिस्सा

जियो हॉटस्टार पर मौजूद एक फिल्म ने ओटीटी पर जमकर तहलका मचाया था. ऑडियंस ने इसे खूब पसंद किया है. 26/11 के बदले की कहानी पर बनी 2 घंटे 10 मिनट की यह फिल्म सस्पेंस से भरपूर है.

देशभक्ति और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन से भरी फिल्में हमेशा से फैंस की पहली पसंद रही हैं. इसी बीच साल 2015 में आई एक ऐसी ही चर्चित फिल्म ने जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर जमकर बवाल क्या है. 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बदले पर बनी इस काल्पनिक कहानी ने अपने खतरनाक मिशन और सस्पेंस से ऑडियंस को स्क्रीन से बांध रखा है. सैफ अली खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस स्पाई थ्रिलर का क्लाइमेक्स इतना खौफनाक है कि देखने वालों के होश उड़ जाएंगे.

'मुंबई एवेंजर्स' नॉवेल पर बेस्ड

फिल्म 'फैंटम' (Phantom) की कहानी फेमस राइटर एस हुसैन जैदी के मशहूर नॉवेल 'मुंबई एवेंजर्स' पर बेस्ड है. यह फिल्म 26/11 हमलों के बाद देश के दुश्मनों से बदला लेने की एक काल्पनिक मिशन स्टोरी को दिखाती है, जिसमें भारत का एक सीक्रेट एजेंट विदेश में जाकर दुश्मनों का सफाया करता है.

---Advertisement---

तेज रफ्तार और रियल लोकेशन्स

जियो हॉटस्टार पर इस फिल्म की टाइमिंग करीब 2 घंटे 10 मिनट है, लेकिन इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि ऑडियंस को एक पल के लिए भी बोर होने का मौका नहीं मिलता. फिल्म को रियल लुक देने के लिए इसकी शूटिंग लेबनान, सीरिया, यूके और भारत की असली लोकेशन्स पर की गई है.

सैफ और कैटरीना का दमदार रोल

फिल्म में सैफ अली खान ने सस्पेंडेड आर्मी अफसर 'दानियाल खान' का बेहद सीरियस और कड़क रोल निभाया है, जबकि कैटरीना कैफ एक सिक्योरिटी एजेंट के तौर पर उनके मिशन में मदद करती नजर आई हैं. फिल्म में बिना किसी फालतू रोमांस या गानों के केवल मिशन पर फोकस रखा गया है.

---Advertisement---

कबीर खान का शानदार डायरेक्शन

'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कबीर खान ने इसे एक इंटरनेशनल स्पाई थ्रिलर का लुक दिया है. साल 2015 में रिलीज होने के बावजूद इसकी कड़क एडिटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और कैमरा वर्क आज की फिल्मों को कड़ी टक्कर देता है.

ओटीटी पर बनी 'मस्ट वॉच'

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हो चुकी है. अपनी कड़क स्टोरीलाइन और थ्रिल की वजह से लोग इसे ओटीटी पर देखने की सलाह दे रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 16, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola