Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar पर मिस्ट्री-थ्रिलर से भरपूर है ये फिल्म, कहानी में सस्पेंस भी है काफी जबरदस्त

सस्पेंस-थ्रिलर के शौकीनों के लिए एक धांसू फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह मर्डर मिस्ट्री दर्शकों को आखिरी सेकंड तक बांधे रखती है. फिल्म की कहानी बहुत ही जबरदस्त और तगड़ी है.

अगर आप मर्डर मिस्ट्री और माइंड-बेंडिंग थ्रिलर्स के दीवाने हैं, तो आपकी वीकेंड वॉचलिस्ट का काम आसान हो गया है. जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर एक धांसू फिल्म मौजूद है. 2 घंटे 32 मिनट की यह फिल्म सस्पेंस थ्रिलर का ऐसा किलर कॉकटेल है, जो आपको स्क्रीन से नजरे हटाने का मौका भी नहीं देगा. 'अंधाधुन' के इस रीमेक में पृथ्वीराज सुकुमारन का काम नेक्स्ट लेवल का है.  

'अंधाधुन' का धांसू मलयालम रीमेक

आयुष्मान खुराना की कल्ट क्लासिक फिल्म 'अंधाधुन' को साउथ के टच के साथ 'भ्रमम' (Bhramam) में रीमेक किया गया है. फिल्म की ओरिजिनल आत्मा को बरकरार रखते हुए डायरेक्टर रवि के. चंद्रन ने इसमें ऐसा फ्रेश फ्लेवर जोड़ा है, जो इस सस्पेंस राइड को और भी ज्यादा ग्रिपिंग बना देता है.

---Advertisement---

पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार रोल

सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म में एक ऐसे अंधे पियानो प्लेयर का रोल निभाया है जो असल में देख सकता है. देखने में सक्षम होने के बावजूद अंधे होने की एक्टिंग करने के इस जटिल किरदार को पृथ्वीराज ने अपनी कमाल की एक्टिंग से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.

ममता मोहनदास का खौफनाक ग्रे-शेड

हिंदी वर्जन में जो आइकॉनिक और मिस्टीरियस किरदार तब्बू ने निभाया था, उसे 'भ्रमम' में ममता मोहनदास ने प्ले किया है. उनकी ग्रे-शेड परफॉर्मेंस और सीक्रेट्स पूरी कहानी के सस्पेंस और टेंशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं.

---Advertisement---

डार्क कॉमेडी और पेस का बैलेंस

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पीड और डार्क ह्यूमर है. यह फिल्म आपको एक तरफ मर्डर मिस्ट्री के ट्विस्ट्स से हैरान करती है, तो दूसरी तरफ अपने सिचुएशनल ह्यूमर से हंसाती भी है. राशि खन्ना और उन्नी मुकुंदन की मौजूदगी सस्पेंस को और पेचीदा बनाती है.

जियो हॉटस्टार पर मौजूद

साल 2021 में डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होने के बाद 'भ्रमम' काफी समय तक केवल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही थी. लेकिन यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर भी आ चुकी है, जिसे आप कभी भी देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 15, 2026 05:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola