---विज्ञापन---
वीकेंड पर नहीं होना है बोर, तो OTT पर देखें ये नई फिल्में और सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. अगर आप इस वीकेंड कुछ बेहतरीन कंटेंट देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए ऐसी शानदार फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो मनोरंजन से भरपूर हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
'चिन्ना चिन्ना आसई'
'चिन्ना चिन्ना आसई' एक इमोशनल ड्रामा सीरीज है. इसमें मधु, खुशबू, नासीर और इंद्रान जैसे कलाकार नजर आए हैं. इस सीरीज का नाम फिल्म 'रोजा' के क्लासिक गाने 'चिन्ना चिन्ना आसई' पर रखा गया है, इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसकी कहानी लीला नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वाराणसी में अपने टूर ग्रुप से बिछड़ जाती है. नए शहर में घूमते हुए उसकी मुलाकात केरल के रिटायर्ड स्कूल टीचर माधवन से होती है. भाषा अलग होने के बावजूद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो जाती है.
'द डेविल वियर्स प्राडा'
लिस्ट में दूसरा नाम 'द डेविल वियर्स प्राडा' (The Devil Wears Prada) का है, जिसे हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जाता है. इसमें मेरिल स्ट्रीप ने मिरांडा प्रीस्टली और ऐनी हैथवे ने एंडी सैक्स का किरदार निभाया है. फिल्म फैशन इंडस्ट्री की चमक-दमक और उसके पीछे की चुनौतियों को दिखाती है. इसमें एंडी के संघर्ष और मिरांडा के प्रभावशाली व्यक्तित्व को बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
द डेविल्स माउथ'
अगर आप इस वीकेंड कोई हॉरर थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो 'द डेविल्स माउथ' (The Devil's Mouth) एक शानदार ऑप्शन है. यह एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है, जिसमें कुछ कॉलेज दोस्त थाईलैंड की पानी से भरी एक गुफा में फंस जाते हैं. समय बीतने के साथ-साथ उन्हें अपनी जान बचाने के लिए एक खतरनाक शिकारी का सामना करना पड़ता है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'द लीजेंड ऑफ कर्ण'
आखिर में बात करते हैं एनिमेटेड सीरीज 'द लीजेंड ऑफ कर्ण' की. यह महाभारत की कहानी को कर्ण के नज़रिए से पेश करती है. सीरीज में उनके जीवन के सफर, संघर्ष और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाया गया है. इसे सोनी लीव पर देखें.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.