Spider-Man Vs The Odyssey: टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. 30 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मात्र दो दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है. फिल्म का फैंस में काफी क्रैज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म से ‘द ओडिसी’ की कमाई पर असर पड़ता दिख रहा है.
दो दिन में 100 करोड़ पार हुई ‘स्पाइडर मैन’
बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत करते हुए ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद दूसरे दिन दूसरे दिन फ्राइडे को इस फिल्म ने ₹49.35 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में अबतक फिल्म का तोतला ग्रॉस कलेक्शन ₹131.46 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹109.95 करोड़ हो गया है.

‘द ओडिसी’ की कमाई
अब बात करें ‘द ओडिसी’ की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 15 दिन पूरे कर लिए. दो हफ्तों से लगातार सिनेमाघरों में छाई इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. लेकिन अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के आने बाद इसकी कमाई पर असर पड़ता दिख रहा है. 15वें दिन, ‘द ओडिसी’ ने ₹3.15 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹165.16 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹138.40 करोड़ हो गई है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर मैन’ का जलवा
हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ की रिलीज की वजह से न सिर्फ ‘द ओडिसी’, बाकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर भी असर पड़ा है. ‘धमाल 4’ से लेकर तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई में कमी देखने को मिली है. दोनों ही फिल्में पहले अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही थीं लेकिन हॉलीवुड फिल्म की इंडिया रिलीज के बाद सबकी हालत खराब हो गई है.

‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ के बारे में
बात करें ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ की तो ये ‘स्पाइडर मैन’ यूनिवर्स की नई फिल्म है. इसका निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं और ये उनकी चौथी सोलो फिल्म है. इसमें जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक जैसे शानदार हॉलीवुड कलाकार शामिलो हैं. फिल्म को भारत में इंग्लिश के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया गया है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.