Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22: फ्राइडे को Dhamaal 4 ने सबको चौंकाया, 22वें दिन कमाए इतने करोड़

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22: अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'धमाल 4' ने 22वें दिन चौंका देने वाली कमाई की है.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के पहले वीकेंड फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की. इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई. हालांकि सिनेमाघरों में इसे दर्शकों को काफी पसंद किया है. आइए जानते हैं कि शुक्रवार यानी 22वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बिना किसी प्रमोशन के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाल 4 ने ओपनिंग डे पर 6.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 27 करोड़ और तीसरे दिन 34.20 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पहले हफ्ते धमाल 4 ने 96 करोड़, दूसरे 40.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते 19.25 करोड़ रुपये की कमाई तय की.

---विज्ञापन---

22वें दिन की कमाई

बात करें फिल्म के 22वें दिन की कमाई की तो सैकनिल्क के मुताबिक 22वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ की नेट कमाई की. इससे इंडिया में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹186.48 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹156.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 22वें दिन ₹0.15 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹30.20 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹216.68 करोड़ हो गया है.

फिल्म के बारे में

‘धमाल 4’ पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त है. इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक समुद्री खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी खोज में कुछ लोग एक रोमांचक सफर पर निकलते हैं. रिलीज के फिल्म के VFX को लेकर काफी आलोचना हुई थी, हालांकि इसकी मजेदार कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 01, 2026 06:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola