Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Vs Unmadham Collection: 9वें दिन भी ‘जन नायकन’ का जलवा, जानें कैसा रहा ‘उन्मादम’ का पहले दिन का हाल

Jana Nayagan Vs Unmadham Collection: थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के नौवें दिन भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. वहीं, 31 जुलाई को रिलीज हुई कुंचको बोबन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'उन्मादम' ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की.

---विज्ञापन---

Jana Nayagan Vs Unmadham
Jana Nayagan Vs Unmadham

Jana Nayagan Vs Unmadham Collection: थलपति विजय स्टारर फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में 23 जुलाई को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस बीच, 31 जुलाई को कुंचको बोबन स्टारर फिल्म ‘उन्मादम’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि, ‘उन्मादम’ की रिलीज का ‘जन नायकन’ की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. वहीं, रिलीज के 9वें दिन भी ‘जन नायकन’ ने करोड़ों रुपये की कमाई की, जबकि ‘उन्मादम’ ने पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

जन नायकन शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सबसे पहले बात करते हैं थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की. इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 42.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन 32 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 10.65 करोड़ रुपये, छठे दिन 8 करोड़ रुपये, सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये और आठवें दिन 4.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

---विज्ञापन---

जन नायकन ने नौवें दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने नौवें दिन 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, आठवें दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में 20 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत रही और इसके 4,165 शो चले. फिल्म ने 9 दिनों में कुल 157.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनिया भर में इसका कुल कारोबार 268.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

उन्मादम में नजर आए ये कलाकार

अब बात करें ‘उन्मादम’ की, जो 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन किरण दास ने किया है, जबकि इसकी कहानी शाही कबीर ने लिखी है. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में कुंचको बोबन और लिजोमोल जोसे नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

उन्मादम ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 70 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, इसकी ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत रही, जबकि इसके 640 शो चले.

जन नायकन में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट कई बार टाली गई थी, क्योंकि फिल्म के मेकर्स और CBFC के बीच विवाद चल रहा था। इसी वजह से फिल्म तय समय से देरी से रिलीज हुई.फिल्म में थलपति विजय, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22: फ्राइडे को Dhamaal 4 ने सबको चौंकाया, 22वें दिन कमाए इतने करोड़

First published on: Aug 01, 2026 07:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola