बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह जल्द ही मुंबई के बांद्रा स्थित अपने मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर समुद्र किनारे बनने वाले नए छह मंजिला घर में शिफ्ट हो सकते हैं। इसी बीच अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट स्थित अपना एक अपार्टमेंट 3.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह फ्लैट साल 2015 में करीब 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके लिए स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 वर्ग फुट है और इसके साथ दो कार पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील से सलमान को करीब 62 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। वहीं, चर्चा है कि खान परिवार बांद्रा में समुद्र किनारे एक आधुनिक छह मंजिला रिहायशी टावर बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) से मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि, सलमान खान या उनके परिवार की ओर से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि सलमान कई वर्षों से अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं और यह घर उनके फैंस के लिए भी किसी पहचान से कम नहीं है। ईद, दिवाली और अपने जन्मदिन जैसे खास मौकों पर सलमान इसी घर की बालकनी से प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि‘ को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। ऐसे में अब फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या भाईजान वाकई नए घर में शिफ्ट होंगे या फिर यह सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित रहेगा।
---विज्ञापन---
Salman Khan ने बेचा करोंड़ों का घर, कहां शिफ्ट होंगे भाईजान ? बदल जाएगा ‘टाइगर’ का एड्रेस ?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह जल्द ही मुंबई के बांद्रा स्थित अपने मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर समुद्र किनारे बनने वाले नए छह मंजिला घर में शिफ्ट हो सकते हैं। इसी बीच अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट स्थित अपना एक अपार्टमेंट 3.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
First published on: Jul 30, 2026 06:20 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola