Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Special Ops’ से भी दमदार हैं ये 5 वेब सीरीज, कहानी देख भूल जाएंगे धुरंधर

Spy Series: अगर आपने धुरंधर और धुरंधर 2 देख ली है, तो अब इन 5 सीरीज की कहानी देखें. इस सीरीज का थ्रिल ऐसा है कि एक समय के लिए आप धुरंधर भी भूल जाएंगे.

Spy Series: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी के आगे आपको धुरंधर और धुरंधर 2 भी फीकी लगेगी. ये कुछ ऐसी स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज हैं, जो शुरू से लेकर अंत तक आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी. इनमें आपको धुरंधर की तरह ही एक खुफिया मिशन की कहानी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं.

The Family Man

लिस्ट सबसे पहला नाम मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का है. Prime Video पर मौजूद इस सीरीज की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती, जो असल में एक स्पाई है और खुफिया तरीके से अपने परिवार के साथ ही अपने देश की रक्षा करता है. अबतक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं.

---Advertisement---

Tanaav

वेब सीरीज तनाव, कश्मीर में फैले आतंक की पृष्टभूमि पर आधारित है. इस सीरीज में स्पेशल कोवर्ट ऑप्स यूनिट की कहानी दिखाई गई है, जिसमें मानव विज, अरबाज खान, रजत कपूर और जरीना वहाब लीड रोल में हैं. इसकी पूरी कहानी आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

Bard of Blood

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस स्पाई थ्रिलर सीरीज की कहानी RAW से निष्कासित एजेंट कबीर आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है. एजेंट कबीर को बलूचिस्तान में एक सीक्रेट मिशन पर भेजा जाता है. बलूचिस्तान में कबीर को 4 भारतीय एजेंट को बचाना होता है.

---Advertisement---

The Night Agent

‘द नाइट एजेंट’ की कहानी एक FBI सीक्रेट अमेरिकन एजेंट की कहानी है, जो एक आतंकी हमले को रोकने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है. ये सीरीज आपको Netflix पर मिल जाएगी.

The Americans

JioHotstar पर मौजूद सीरीज द अमेरिकन्स कहानी दो शादीशुदा रूसी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों के साथ वाशिंगटन डीसी में रहते हुए अमरीकी सरकार की जासूसी करने के लिए अमरीकी होने का दिखावा करते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 17, 2026 03:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola