Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दुनियाभर में पसंद की गईं ये 5 इंडियन सीरीज, चौथी वाली 8 साल से जीत रही दर्शकों का दिल

Indian Series: आज हम आपको 5 ऐसी इंडियन वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कहानी ने पूरी दुनियाभर में नाम कमाया. भारत के ही दुनिभर में इन सीरीज की कहानी को बेहद पसंद किया गया. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Indian Series: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री आज ओटीटी की दुनिया में भी खूब नाम कमा रही है. आज ओटीटी के जरिए भारतीय फिल्में और सीरीज दुनियाभर में बड़ी आसानी से पहुंच रही हैं. सस्पेंस, थ्रिल, कॉमेडी और क्राइम से भरपूर इंडियन कहानियों को दुनियाभर के दर्शकों ने खूब पसंद किया है. ऐसे में आज हम आपके लिए ओटीटी की 5 ऐसी ही शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी ने दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित किया.

दिल्ली क्राइम

'दिल्ली क्राइम' (Delhi Crime) एक लोकप्रिय भारतीय पुलिस प्रक्रियात्मक ड्रामा और क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है. अबतक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसकी सीरीज कहानी वास्तविक और काल्पनिक घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें दिल्ली पुलिस की डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम हाई-प्रोफाइल अपराधों की जांच करती हैं. ये इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2020 में बेस्ट ड्रामा सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय सीरीज भी है.

---Advertisement---

मेड इन हेवन

'मेड इन हेवन' (Made in Heaven) एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये सीरीज दिल्ली की भव्य शादियों की चकाचौंध के पीछे छिपे समाज के कड़वे सच और इंसानी रिश्तों के जटिल ताने-बाने को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है. इसे साल 2018 में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए नॉमिनेशन मिला था.

द नाइट मैनेजर

जियो हॉटस्टार पर मौजूद सीरीज द नाइट मैनेजर ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 में नॉमिनेशन हासिल किया था. इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला और अनिल कपूर लीड रोल में हैं. इसकी कहानी भारतीय नौसेना के पूर्व लेफ्टिनेंट और वर्तमान होटल नाइट मैनेजर शान सेनगुप्ता (आदित्य रॉय कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है

---Advertisement---

सेक्रेड गेम्स

'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) भारत की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है. इसकी कहानी 8 साल से दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. ये सीरीज विक्रम चंद्र के 2006 के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है. इसमें मुंबई के अंडरवर्ल्ड, राजनीति और धर्म के खतरनाक गठजोड़ को दिखाया गया है. इसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं.

आर्या

'आर्या' (Aarya) एक दमदार क्राइम थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज है. जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लीड रोल में हैं. इसकी कहानी ने दुनियाभर के दर्शकों आकर्षित किया. इस

---Advertisement---
First published on: Sep 15, 2026 09:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola