Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2 में छलका गोविंदा की पत्नी का दर्द, फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा, बोलीं- जब चीची की बात नहीं मानी…

---विज्ञापन---

Lock Upp 2 Update: 'लॉक अप 2' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. शो में हर दिन कुछ न कुछ बवाल जरूर देखने को मिल रहा है. शो की शुरुआत आकांक्षा चमोला के हैरान करने वाले खुलासे से हुआ जिसमें उन्होंने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात कही थी, जिसके बाद राम कपूर के चीटिंग वाले बयान ने भी सुर्खियां बटोरी थी, अब शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का गुस्सा फूटा जिसमें उनके आंसू भी छलक पड़े, जानें क्या है मामला?

शो के 7वें दिन सुनीता का फूटा गुस्सा

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में 7वें दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. इस बार शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक सुनीता आहूजा का गुस्सा फूट पड़ा. जेल में मिले खाने की क्वालिटी से नाराज सुनीता ने खाना खाने से इनकार कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि वह कैमरों के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगीं और शो छोड़कर घर जाने की जिद करने लगीं.

---Advertisement---

क्यों फूटा सुनीता आहूजा का गुस्सा?

सुनीता ने मेकर्स पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कंटेस्टेंट्स को हल्के में लिया जा रहा है. उनका कहना था कि अगर घरवाले ज्यादा विरोध नहीं कर रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें जैसा भी खाना दे दिया जाए. उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी अपने हक के लिए आवाज उठाने की अपील की.

किस परेशानी से जूझ रहीं सुनीता आहूजा?

सुनीता ने कहा कि उन्हें दिया गया सूप बेहद खराब था और ऐसे खाने के साथ रहना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कंटेस्टेंट्स को अपने खाने के लिए भी लड़ना पड़ेगा? उनका मानना था कि जेल के अंदर सभी लोग भूखे रह रहे हैं और इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

---Advertisement---

क्यों शांत नहीं हुआ सुनीता का गुस्सा?

अगली सुबह भी सुनीता का गुस्सा शांत नहीं हुआ. वह काफी भावुक नजर आईं और रोते हुए अपने पति गोविंदा, जिन्हें वह प्यार से 'चीची' बुलाती हैं, को याद करने लगीं. उन्होंने कहा, 'चीची मुझे इस शो में आने से मना कर रहे थे, लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी. जब-जब मैंने उनकी बात नहीं मानी, मुझे हमेशा पछताना पड़ा.'

टास्क खेलने से भी सुनीता ने क्यों किया मना?

इसी बीच मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के लिए एक टास्क रखा. जिसमें सही जवाब देकर नाश्ता हासिल करना था. हालांकि, सुनीता ने इस टास्क में हिस्सा लेने से भी साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह भूखी रहना पसंद करेंगी, लेकिन अब इस शो में नहीं रहना चाहतीं. यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह बीमार पड़ जाएं और इसी बहाने शो से बाहर निकल जाएं, तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

---Advertisement---

कंटेस्टेंट ने सुनीता को समझाने की कोशिश की

सुनीता की हालत देखकर घर के कई सदस्य उन्हें समझाने पहुंचे. राम कपूर समेत अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रहीं. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस पूरे विवाद पर क्या कदम उठाते हैं और क्या सुनीता आहूजा शो में बनी रहती हैं या फिर वाकई 'लॉक अप 2' को अलविदा कह देती हैं.

First published on: Jul 06, 2026 12:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola