Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

South OTT Releases This Week (August 11-17): इस हफ्ते ओटीटी पर ये 7 नई साउथ फिल्में-सीरीज मचाएंगी तहलका

South OTT Releases This Week (August 11-17): इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर नई फिल्में और सीरीज धमाल मचाने आ रही है. देखें पूरी लिस्ट

South OTT Releases This Week (August 11-17): ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इस हफ्ते यहां साउथ की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें आपको एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा तक सबकुछ मिलने वाला है. अगर आप भी उनमें से हैं जो साउथ फिल्मों और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो इस हफ्ते आ रहीं साउथ फिल्में और सीरीज जरूर देख लें. पूरी लिस्ट देखें.

Kattalan

'कट्टलन' पॉल जॉर्ज की डायरेक्ट की गई एक मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में एंटनी वर्गीज पेपे, सुनील, कबीर दुहान सिंह, जगदीश, दुशारा विजयन और हिपस्टर लीड रोल में हैं. इसमें साउथ स्टार लोकेश कनगराज और अल्फोंस पुथरन ने भी कैमियो किया है. ये फिल्म 13 अगस्त, 2026 से ओटीटी प्लेटफार्म मनोरमामैक्स (ManoramaMAX) पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की कहानी एंटनी के बारे में है, जो एक कुशल व्यक्ति है और केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर स्थित एक दूर-दराज गांव पर कब्जा करने के बाद मारी (Maari) के शक्तिशाली साम्राज्य में घुसपैठ करता है.

---Advertisement---

Aroopi

'अरूपी' एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे अभिलाष वारियर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में वैशाख रवि, नेहा चावला, जॉय मैथ्यू, सिंधु वर्मा, साक्षी बडाला, कन्नन सागर और नेबू अब्राहम लीड रोल में हैं. ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी एक बदला लेने वाली यक्षिणी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे आर्यनट्टू एस्टेट में एक गुड़िया के अंदर कैद कर दिया गया था. दो चोर गलती से उस अलौकिक शक्ति को आज़ाद कर देते हैं, जिससे डरावनी घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है.

Anbe Diana

'अन्बे डायना' चेन्नई के पेरंबूर में सेट एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी CSK के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पारंपरिक और जाति-व्यवस्था को मानने वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले स्पोर्ट्स कोच हैं. उन्हें मैजिक डायना डी'सूजा से प्यार हो जाता है, जो एक आजाद ख्यालों वाली एंग्लो-इंडियन IT प्रोफेशनल हैं. जल्द ही उनके रिश्ते में सांस्कृतिक अंतर के कारण टकराव पैदा हो जाता है. 'अन्बे डायना' 14 अगस्त, 2026 से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी.

---Advertisement---

Chef Mantra Project USA

'शेफ मंत्रा प्रोजेक्ट USA' एक तेलुगु कुकिंग शो है जिसमें सुमा कनाकाला और जीवन कुमार शामिल हैं. ये शो 13 अगस्त, 2026 को 'आहा वीडियो' (Aha Video) पर प्रीमियर होगा. इस शो में कुकिंग, कॉमेडी और किचन के मजेदार और मुश्किल चैलेंज का मेल देखने को मिलेगा, जिसमें अमेरिका में रहने वाले कंटेस्टेंट कई तरह के क्रिएटिव कुकिंग टास्क में हिस्सा लेंगे.

Bigg Boss Telugu 10 – Agnipariksha

'बिग बॉस तेलुगु 10 – अग्निपरीक्षा', 'बिग बॉस तेलुगु सीजन 10' का एक डिजिटल प्री-शो और स्पिन-ऑफ है. इस रियलिटी शो को 15 अगस्त, 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा. ये खास कॉम्पिटिशन शॉर्टलिस्ट किए गए आम कंटेस्टेंट्स को 'बिग बॉस तेलुगु 10' के मुख्य घर में अपनी जगह बनाने के लिए मुकाबला करने का मौका देता है, जिसे नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट करेंगे.

---Advertisement---

Bigg Boss Tamil 10 – The Common Man

'बिग बॉस तमिल 10 – द कॉमन मैन', बिग बॉस तमिल सीजन 10 का एक डिजिटल प्री-शो है, जिसे विजय सेतुपति होस्ट करेंगे. इस शो में माया एस कृष्णन, ओविया, आरी अरुजुनन और राजू जयमोहन शामिल हैं. 16 अगस्त, 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होने वाला ये प्री-शो आम लोगों में से उन कंटेस्टेंट्स को चुनने पर केंद्रित है जो मुख्य 'बिग बॉस तमिल 10' हाउस में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे.

Mr Work From Home

'मिस्टर वर्क फ्रॉम होम' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे मधुदीप चेलिकानी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में त्रिगुन, पायल राधाकृष्ण, अनीश कुरुविला, शिवाजी राजा, हर्ष वर्धन, सत्य कृष्णन और हर्ष चेमुडु लीड रोल में हैं. ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को SunNXT पर रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Aug 11, 2026 06:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola