Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2 में संस्कारों का पाठ पढ़ाने वाली है टीवी की बहू, आने वाली है सबकी शामत?

---विज्ञापन---

Lock Upp Season 2: फेमस एक्ट्रेस जिन्होंने कम उम्र में टीवी की दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत-टैलेंट के दम पर एक ऐसी पहचान बनाई, कि आज उनका नाम सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है, उन्हें दर्शक संस्कारी बहू के रूप में खूब पसंद करते हैं, और यही वजह है, जो उन्हें हिना खान के पॉपुलर शो जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी.

दर्शकों को देंगी सरप्राइज

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में जो एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं, वो शिवांगी जोशी हैं. छोटे पर्दे पर अपनी मासूम और संस्कारी बहू वाली छवि से करोड़ों दिल जीतने वाली शिवांगी अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देंगी. शिवांगी जोशी ने शो में अपनी एंट्री को लेकर खुशी के साथ-साथ हल्की घबराहट भी जाहिर की है.

---Advertisement---

अपने स्वभाव पर ये क्या बोल गईं एक्ट्रेस?

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह नेचर से काफी सेंसेटिव और थोड़ी नर्वस रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद को एक नए चैलेंज के लिए तैयार किया है. उनका कहना है कि वह पूरे हौसले और ईमानदारी के साथ इस गेम को खेलेंगी और हर मुश्किल का सामना करेंगी. शिवांगी की इस बात ने उनके फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है.

फैंस की मिल रही गुड विशेज

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वह शो में शानदार प्रदर्शन करेंगी. टीवी पर शांत और सरल किरदार निभाने वाली शिवांगी को अब एक कॉम्पिटिशन वाले माहौल में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा. बता दें कि शिवांगी जोशी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली थी.

---Advertisement---

हिना खान के शो से मिली बड़ी पहचान

इस शो में निभाए गए उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और वह टीवी की सबसे पसंदीदा बहुओं में शामिल हो गईं. इसके बाद भी उन्होंने कई टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. शिवांगी अपने करियर की शुरुआत 'बेगूसराय' से कर चुकी हैं. उत्तराखंड से आने वाली इस साधारण लड़की ने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई.

'खतरों के खिलाड़ी' में भी आई थीं नजर

वह 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आई थीं, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था. अब शिवांगी नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के जरिए एक नई शुरुआत करने जा रही हैं. इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे.

---Advertisement---

क्या नए अवतार में देखने के लिए आप हैं तैयार?

शो 28 जून से स्ट्रीम होगा, जिसमें शिवांगी के अलावा राम कपूर समेत कई चर्चित सितारे भी हिस्सा लेते नजर आएंगे. फैंस को उम्मीद है कि शिवांगी इस बार अपनी सादगी के साथ-साथ अपनी मजबूत सोच और जुझारू अंदाज से भी सभी को प्रभावित करेंगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस रियलिटी शो में भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो पाती हैं.

First published on: Jun 26, 2026 03:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola