Sunday, 6 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss: सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर शेफाली जरीवाला तक, दुनिया को अलविदा कह चुके हैं शो के ये प्रतिभागी

Bigg Boss Contestants Passed Away: रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल हो चुके कई कंटेस्टेंट्स आज हमारे बीच नहीं हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

Bigg Boss Contestants Passed Away: 6 सितम्बर 2026 से बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो रहा है. इस रियलिटी शो में कई ऐसे कलाकर नजर आ चुके हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. आज हम आपको कुछ ऐसे ही बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं. इस लिस्ट में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जैसे मशहूर कलाकार शामिल हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला

एक्टर और मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला की पॉपुलैरिटी आज भी देखने को मिलती है. सिद्धार्थ ने बिग बॉस के सीजन 13 को जीता था. वो टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'बालिका वधू' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' में नजर आ चुके हैं. 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उस वक्त वो महज 40 साल के थे.

---Advertisement---

शेफाली जरीवाला

'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला ‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थीं. उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था. शेफाली 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' का भी हिस्सा रहीं. जून 2025 में शेफाली का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया.

सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट ‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं. सोनाली फोगाट भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं. उन्होंने हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग करके अपने करियर की शुरुआत की थी. अगस्त 2022 में गोवा में उनका अचानक निधन हो गया था.

---Advertisement---

राजू श्रीवास्तव

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव भी अब हमारे बीच नहीं रहे. वो 'बिग बॉस 3' के अलावा 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' और 'कॉमेडी सर्कस' में नजर आए थे. उन्होंने 'मैने प्यार किया', 'बांजी' और 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी 30 फिल्मों में शानदार कमा किया. 21 सितंबर 2022 को कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया.

प्रत्युषा बनर्जी

एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ‘बिग बॉस 7' में नजर आई थीं. उन्होंने ‘बालिका वधू’, 'झलक दिखला जा', 'ससुराल सिमर का' और 'हम हैं ना' जैसे शो में काम किया था. 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. मात्र 24 की उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी.

---Advertisement---

स्वामी ओम

स्वामी ओम ‘बिग बॉस 10’ से काफी सुर्खियों में रहे. उन्होंने कई बयान दिए थे. हालांकि लंबी बीमारी के बाद फरवरी 2021 में उनका निधन हो गया. वो कोविड-19 की चपेट में आ गए थे.

First published on: Sep 06, 2026 06:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola