Sunday, 6 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

110 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, अजय देवगन की ‘सिंघम’ और सलमान की ‘सिकंदर’ से निकली आगे

Hanuman Ansh Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तहलका मचा रही है. इसे रिलीज हुए 31 दिन हो गए हैं. कमाई के मामले में फिल्म ने अजय देवगन, सलमान खान और रणवीर सिंह की फिल्मों को पछाड़ते हुए 110 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

hanuman ansh box office collection

Hanuman Ansh Collection: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. मात्र के 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई ये फिल्म कमाई के मामले हर एक दिन एक नया इतिहास रच रही है. बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन गुजारने के बाद अब इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रिलीज के 31वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए फिल्म ने अब 110 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ हनुमान अंश ने अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंघम’ के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है.

हनुमान अंश की कमाई

बात करें 31वें दिन की तो, ‘हनुमान अंश’ ने अब तक ₹14.70 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹134.75 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹114.08 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

110 करोड़ पार हुई ‘हनुमान अंश’

इस फिल्म ने शोभिनव सत्या ने लीड रोल में बाबा नीम करौली का किरदार निभाया है, जो दर्शकों बेहद पसंद आ रहा है. इन दिनों ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को खूब फायदा हुआ और यही कारण है कि आज फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार पहुंच गई है. सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. 6 सितंबर को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 दिन पूरे किए. इससे पहले 5 सितंबर को अपने 30वें दिन तक भारत में इसने 99.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं 31 दिन फिल्म की कमाई 110 करोड़ पार हो गई है.

‘हनुमान अंश’ ने तोडा ‘सिंघम’ और ‘सिकंदर’ का रिकॉर्ड

पहले दो हफ्ते फ्लॉप रही फिल्म हनुमान अंश ने तीसरे हफ्ते से कमाल कर दिया. बॉक्स ऑफिस पर अब ये फिल्म बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों से आगे निकल चुकी है. हनुमान अंश ने अजय देवगन की साल 2011 की सुपरहिट फिल्म सिंघम के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. सिंघम ने भारत में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा हनुमान अंश सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सलमान की इस फिल्म ने भारत में 103 करोड़ रुपये कमाए थे. हनुमान अंश ने रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ के 104 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

First published on: Sep 06, 2026 07:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola