---विज्ञापन---
संचिता उगले से पहले ये 5 TV एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं सुसाइड
TV Actresses Committed Suicide: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने दुनिया को अलविदा कह दिया. कथित तौर पर संचिता ने आत्महत्या की है. उनके यूं अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया है. सोशल मीडिया पर फैंस संचिता को लगातार श्रांदजलि दे रहे हैं. हालांकि टीवी की दुनिया का ये कोई पहला सुसाइड केस नहीं है. इससे पहले भी कई एक्टर और एक्ट्रेस ने सुसाइड कर अपनी जान ले ली. आइए ऐसी ही टीवी जगत की 5 अदाकाराओं के बारे में जानते हैं.
प्रत्युषा बनर्जी
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी का है. 'बालिका बधु' जैसे सुपरहिट सीरियल में नजर आईं प्रत्युषा ने अप्रैल 2016 में अचानक सुसाइड कर लिया. उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हिला दिया था.
सेजल शर्मा
टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा को टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' से पहचान मिली थी. वहीं साल 2020 जनवरी में सेजल ने अपनी जान दे दी थी.
प्रेक्षा मेहता
इसी तरह एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने भी कदम भयानक कदम उठाया. साल 2020 में टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने इंदौर में अपने घर में ही सुसाइड कर लिया था. प्रेक्षा ने 'क्राइम पेट्रोल' टीवी शो में काम किया था.
वैशाली ठक्कर
टीवी सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठाकुर ने साल 2022 में अपने घर इंदौर में सुसाइड कर लिया था.
तुनिषा शर्मा
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन से खूब मचा था. साल 2022 में 'अली बाबा... दास्तान-ए-काबुल' फेम तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल शो के सेट पर ही सुसाइड कर लिया था. इस मामले को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था.