Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अरबाज खान की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, जबरन कार में घुस बैठा सनकी फैन, बॉडीगार्ड से खाई मार

Arbaaz Khan Security Breach: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की सुरक्षा में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Arbaaz Khan Security Breach: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है. अरबाज खान की सुरक्षा में हुई इस लापरवाही के केस ने इंटरनेट का माहौल गर्म कर दिया है. दरअसल, एक इवेंट के दौरान एक सनकी फैन सिक्योरिटी बैरियर को तोड़कर जबरन अरबाज खान की कार के अंदर जाकर बैठ गया. इसके बाद, जब उस शख्स को बॉडीगार्ड ने कार से बाहर निकाला तो वो उनसे भी लड़ाई करने लगा. अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.

जबरन कार में घुस बैठा सनकी फैन

खबरों के अनुसार, हाल ही में अरबाज खान ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इवेंट के बाद जब अरबाज खान अपनी लग्जरी कार की तरफ आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक भीड़ में से एक व्यक्ति सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड को चकमा देकर बाहर खड़ी उनकी कार के पास पहुंच गया और दरवाजा खोलकर अंदर जाकर बैठ गया. उसकी इस हरकत से अचानक वहां का माहौल ही बदल गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई.

---विज्ञापन---

बॉडीगार्ड से खाई मार

उस व्यक्ति की इस हरकत से तुरंत अरबाज खान के बाउंसर्स और सिक्योरिटी एक्शन में आ गए. बाउंसर्स और सिक्योरिटी ने उस व्यक्ति को खींचकर कार से बाहर निकाल दिया. इसके बाद भी वह व्यक्ति शांत हुआ और बॉडीगार्ड के साथ लड़ाई करने लगा, जिसके बाद हालात को संभालने के लिए एक्टर के बाउंसर्स ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी. वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों में से कुछ लोग उस व्यक्ति के लिए ‘इसे मारो’ चिल्लाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं.

ऐसा रहा अरबाज खान का रिएक्शन

वहीं, इस पूरी घटना के दौरान अरबाज खान काफी अनकम्फर्टेबल दिखाई दिए. हालांकि, कुछ ही देर में सिक्योरिटी के लोगों ने भीड़ को पीछे हटाया, जिसके बाद अरबाज खान को सुरक्षित गाड़ी तक पहुंचाया गया. जिसके बाद अरबाज खान गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 15, 2026 10:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola