Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ या इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी?

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 4: बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म भारत भाग्य विधाता और मैं वापस आऊंगा के चौथे दिन की कमाई जानें.

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 4

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 4: कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ एक साथ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आइए फिल्म के चौथे दिन सोमवार की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘भारत भाग्य विधाता’ का कलेक्शन

पहले बात करें कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की तो इसे 15 जून को पूरे चार दिन हो गए हैं. 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला और इसने दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की. फिर तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

अब बात करें चौथे दिन यानी सोमवार के कलेक्शन की तो, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने चौथे दिन ₹0.65 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹5.86 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹4.90 करोड़ हो गया है.

‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन

इम्तियाज अली के निर्देशन बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. ये फिल्म भी 15 जून को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. इसका संगीत ए आर रहमान ने दिया है. ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं तीसरे दिन रविवार को 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

अब बात चौथे दिन के कलेक्शन की तो, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने ₹1.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹8.10 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹6.75 करोड़ हो गया है.

किस फिल्म ने मारी बाजी?

चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने 65 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले सोमवार को चौथे दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. दोनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा कलेक्शन फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने किया है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 15, 2026 11:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola