Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kala Hiran Row: सलमान खान का साथ देना गोविंद नामदेव को पड़ा महंगा, प्रोड्यूसर ने एक्टर को भेजा 50 लाख का नोटिस

Kala Hiran Producer Legal Action Against Govind Namdev:'काला हिरण' के मेकर्स ने एक्टर गोविंद नामदेव को एक कानूनी नोटिस जारी कर दिया है. जिसमें उन्होंने गोविंद नामदेव से 50 लाख रुपये का कंपनसेशन मांग की हैं.

---विज्ञापन---

Kala Hiran Producer Legal Action Against Govind Namdev: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘काला हिरण’ के विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच हाल ही में ‘काला हिरण’ के एक्टर गोविंद नामदेव ने इस मामले में सलमान खान का साथ दिया और फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने मूवी की असली कहानी से गुमराह किया है. गोविंद नामदेव के इस बयान पर ‘काला हिरण’ के मेकर्स ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक्टर को एक कानूनी नोटिस भेजा है. जिसमें उन्होंने गोविंद नामदेव से 50 लाख रुपये का कंपनसेशन मांगा हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

गोविंद नामदेव को भेजा गया नोटिस

हाल ही में एक्टर गोविंद नामदेव ने फिल्म ‘काला हिरण’ के टीजर पर अपनी निराशा व्यक्त की और मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म की कहानी को लेकर उन्हें गुमराह किया है. उन्होंने कहा कि ‘काला हिरण’ का टीजर देखने के बाद वह हैरान रह गए, क्योंकि टीजर में जो दिखाया गया है, वो कहानी उस कहानी से बिल्कुल अलग है, जिसके बारे में उन्हें बताया गया था. अब उनके इस बयान पर फिल्म ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद नामदेव को कानूनी नोटिस भेजा है.

---विज्ञापन---

7 दिन के अंदर मांगे माफी

अमित जानी ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि एक्टर गोविंद नामदेव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अपनी पोस्ट उन्होंने लिखा, ‘गोविंद नामदेव को लीगल नोटिस दिया गया. 7 दिन के अंदर वो पब्लिकली माफी मांगे और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपये जुर्माना दे. अन्य कानून कार्यवाई होगी.’

एक्टर सोनू मिश्रा का खुलासा

बता दें कि गोविंद नामदेव से पहले एक्टर सोनू मिश्रा ने भी ये कहा था कि उन्हें इस फिल्म में सिर्फ सलमान खान से मिलते-जुलते किरदार के लिए चुना गया था. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से तब हाथ खींच लिए थे, जब उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ एकतरफा कहानी पेश कर रही थी.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2026 12:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola