Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Singh की 6 अपकमिंग फिल्में, पहले ‘धुरंधर’ से धुआं-धुआं होगा बॉक्स ऑफिस

Ranveer Singh's Upcoming Movies: हाल ही में रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का धुआंधार ट्रेलर रिलीज हुआ है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है. इसके अलावा भी रणवीर कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

Ranveer Singh's Upcoming Movies: हाल ही में रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का धुआंधार ट्रेलर रिलीज हुआ है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है. इसके अलावा भी रणवीर कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

धुरधंर- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इस 5 दिसंबर को आ रही फिल्म 'धुरंधर' का है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. रणवीर की इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी जबरदस्त किरदार में नजर आने वाले हैं.

---Advertisement---

डॉन 3: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों में शुमार 'डॉन 3' में रणवीर लीड रोल निभाने वाले हैं. इस फिल्म में रणवीर के साथ कृति सेनन भी रोल में शामिल हैं. फिल्म साल 2026 के अंत तक आ सकती हैं.

शक्तिमान: रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'शक्तिमान' में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आई है.

---Advertisement---

सिम्बा 2: रोहित शेट्टी के डिटरेक्शन में बनी फिल्म 'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. रिपोर्ट्स की माने टन इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर अभी काम चल रहा है, जिसमें रणवीर एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आएंगे.

बैजू बावरा: इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करने वाले हैं. उनकी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. अभी फिल्म के रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.

---Advertisement---

अंदाज अपना-अपना: साल 1994 की सुपरहिट फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में सलमान-आमिर खान लीड रोल में थे. रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म के रीमेक पर काम चल रहा है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में दिखाई दे सकते हैं.

First published on: Nov 18, 2025 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola