Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर आते ही छा गई 7 एपिसोड की ये नई सीरीज, अवैध घोटाले की कहानी देख सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

New Series: हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस नई वेब सीरीज की कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 7 एपिसोड की इस सीरीज में अवैध घोटाले की कहानी दिखाई गई है.

New Series: हाल ही में ओटीटी पर आई इस नई वेब सीरीज ने फैंस के लंबे इंतजार को अब खत्म कर दिया है. ट्रेलर से ही इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 7 एपिसोड की ये सीरीज एक स्कैम थ्रिलर है, जिसमें रेलवे टिकट के करोड़ों के घोटाले की कहानी को दिखाया गया है.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानी अभिनेता दिव्येंदु शर्मा स्टारर सीरीज ‘वेटिंग है’ (Waiting Hai) की, जिसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है.

---Advertisement---

कहां देखें?

खास बात ये है कि इस सीरीज को आप ओटीटी पर फ्री में देख सकते हैं. प्राइम वीडियो के अलावा इसे एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं. सीरीज की कहानी एक ऐसे विषय पर है, जिसके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

कास्ट

इस सीरीज में दिव्येंदु के अलावा भुवन अरोड़ा, हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा और सुनीता राजभर जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है.

---Advertisement---

कहानी

‘वेटिंग है’ सीरीज की कहानी में रेलवे द्वारा संचालित तत्काल टिकट प्रक्रिया में किए जाने वाले घोटाले के मामले को दिखाया गया है. इसमें एक शातिर शख्स बहुत बड़ा घोटाला कर रहा होता है. वहीं बाद में रेलवे पुलिस इस मामले का पर्दाफाश करती है.

First published on: Sep 16, 2026 03:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola