---विज्ञापन---
अखबार की कतरन और एक खौफनाक मर्डर, 8 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर में हर मोड़ पर मिलेगा सस्पेंस
ओटीटी पर एक हॉरर-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अखबार की कतरनों में हो रही मौतों की कहानियां छिपी हैं. इन कतरनों में भविष्य में होने वाली मौतों और हादसों की सटीक जानकारी होती है. इस सीरीज में कुल आठ एपिसोड हैं और इसे IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है.
साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक सस्पेंस और क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज हैं. इन कहानियों में ऐसे जबरदस्त ट्विस्ट हैं, जो आपका दिमाग घुमा देंगे. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें हर मोड़ पर ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, इस कहानी में अखबार की कतरन में एक ऐसा राज छिपा हुआ है, जो आपको हैरान कर देगा.
सस्पेंस से भरपूर है ये सीरीज
दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, उसके कुल आठ एपिसोड हैं और इसे IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है. तो चलिए, एक नजर डालते हैं इस सीरीज और इसकी कहानी पर.
धूठा में नजर आए ये कलाकार
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज धूठा (Dhootha) की। यह एक हॉरर-थ्रिलर सीरीज है, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसमें नागा चैतन्य, प्राची देसाई, प्रिया भवानी शंकर, पार्वती, रविंद्र विजय और कामाक्षी भास्करला समेत कई कलाकार नजर आए हैं. इसका निर्देशन विक्रम के. कुमार ने किया है.
क्या है धूठा की कहानी
वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो धूठा (Dhootha) एक भ्रष्ट और महत्वाकांक्षी पत्रकार सागर वर्मा (नागा चैतन्य) के बारे में है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे रहस्यमयी अखबार की कतरनें मिलने लगती हैं, जो भविष्य में होने वाली भयानक मौतों और हादसों की बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी करती हैं. इस कॉलम में जिस व्यक्ति की खबर छपती है, उसकी मौत हो जाती है। इस तरह करीब 80 लोगों की मौत हो चुकी होती है.
अखबार की कतरन में छुपी है मर्डर मिस्ट्री
लगातार हो रही मौतों के बीच पत्रकार सागर को अखबार का एक टुकड़ा मिलता है, जिसमें एक घटना और एक पालतू कुत्ते की मौत के बारे में लिखा होता है. कुछ वक्त बाद वह घटना सच हो जाती है. इस तरह अखबार की कतरनें कई मौतों की भविष्यवाणी करती हैं. इसके बाद सागर इस मामले में फंस जाता है और जांच शुरू होती है. हालांकि, इस घटना में सागर का नहीं, बल्कि किसी ऐसे शख्स का हाथ होता है, जिसे कोई देख नहीं सकता. सीरीज के हर मोड़ पर खौफ और रहस्य का माहौल देखने को मिलेगा और यह आपको अंत तक बांधे रखेगी.
अमेजन प्राइम पर देखें ये सीरीज
बता दें कि यह सीरीज आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सीरीज को IMDb पर 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है और इसके कुल आठ एपिसोड हैं. इसे आप हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.