Hayden Panettiere Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां मशबूर एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया है, उन्होंने मदज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. ‘हीरोज’ और ‘नैशविल’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज से अपनी दमदार पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस अपने 37वें बर्थडे से महज 5 दिन पहले ही दुनिया छोड़ गईं.
कुछ बाद था जन्मदिन
बता दें, अपने जन्मदिन से महज 5 दिन पहले ही हेडन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका जन्म 21 अगस्त 1989 को हुआ था और वह इस साल अपना 37वां बर्थडे मनाने वाली थीं. लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया, और वो अपने फैंस को गहरे सदमे में डाल गईं. उनके प्रतिनिधि ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस को याद करते हुए कहा कि वह अपने आसपास के लोगों और पर्दे पर उन्हें देखने वाले लाखों दर्शकों के लिए प्यार और खुशियां लेकर आती थीं.

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था एक्टिंग करियर
आपको जानकर हैरानी होगी कि हेडन ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. बाल कलाकार के तौर पर काम शुरू करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे हॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साइंस फिक्शन सीरीज ‘Heroes’ से मिली थी. इस शो में उन्होंने क्लेयर बेनेट का किरदार निभाया था. उनका यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था.

इन फिल्मों में भी आईं थी नजर
हेडन ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी दमदार छाप छोड़ी है. उन्होंने ‘रिमेंबर मी द टाइटन’, ‘रेजिंग हेलेन’, ‘आइस प्रिंसेस’ जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया हैं. इतना ही नहीं उन्होंने ‘ए बग्स लाइफ’ और वीडियो गेम ‘अनटिल डॉन’ में अपनी आवाज भी दी थी.

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा
बहरहाल, अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन महज 36 साल की उम्र में हेडन का यूं चले जाना उनके फैंस और मनोरंजन जगत के लिए गहरा झटका है.